{"_id":"654b2712405d5d91b901c645","slug":"nit-hamirpur-will-take-action-against-students-found-in-drunken-condition-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIT Hamirpur: शराब का सेवन करने में छह, दो छात्र छात्रावास के नियमों की अवहेलना के दोषी, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIT Hamirpur: शराब का सेवन करने में छह, दो छात्र छात्रावास के नियमों की अवहेलना के दोषी, होगी कार्रवाई
Wed, 08 Nov 2023 11:44 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:44 AM IST
सार
बैठक में विशेष तौर पर आरोपी छात्रों को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था। सभी विद्यार्थियों ने समिति के समक्ष अपना पक्ष रखा, लेकिन विद्यार्थियों के पक्ष को समिति ने एक तरह से बहानेबाजी बताया।
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर
विस्तार
एनआईटी हमीरपुर की अनुशासन समिति (बोर्ड ऑफ डिसिप्लिन) की बैठक मंगलवार को डीन छात्र कल्याण प्रो. अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आठ विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया गया। इनमें से छह शराब का सेवन करने वाले, जबकि दो अन्य छात्रावास के नियमों की अवहेलना के दोषी पाए गए हैं। पूर्व की बीओडी में भी आठ विद्यार्थियों पर सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया जा चुका है।
विज्ञापन
इसके अलावा बैठक में हाल ही में घटित घटनाओं को लेकर चर्चा हुई। बैठक में विशेष तौर पर आरोपी छात्रों को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था। सभी विद्यार्थियों ने समिति के समक्ष अपना पक्ष रखा, लेकिन विद्यार्थियों के पक्ष को समिति ने एक तरह से बहानेबाजी बताया और इस तरह के घटनाक्रम को शैक्षणिक संस्थान के लिए शर्मनाक और संस्थान की छवि को खराब करने वाला करार दिया। इस दौरान कई अहम निर्णय लिए गए।
विज्ञापन
दरअसल 23 अक्तूबर को एनआईटी में एमटेक के एक छात्र की मौत हुई थी। इस मामले में जब हमीरपुर पुलिस ने संस्थान में दबिश दी तो कुछ छात्रावास से चरस बरामद हुई। उसके बाद भी बीटेक के एक अन्य छात्र से संस्थान से बाहर बस में चरस बरामद हुई। इस मामले से निपटने के लिए संस्थान ने कई अहम निर्णय लिए। इसके बावजूद 4 नवंबर को एक छात्रा और पांच छात्र शराब का सेवन करके संस्थान में घुस गए।
विज्ञापन
नशे की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए संस्थान ने मंगलवार को अनुशासन समिति की बैठक बुलाई। मंगलवार को आयोजित बैठक की रिपोर्ट तैयार होगी और उस पर सभी समिति सदस्यों के हस्ताक्षर होंगे। अगर ध्वनिमत से कार्रवाई का प्रस्ताव पारित होता है तो बाद में यह रिपोर्ट संस्थान के निदेशक को भेजी जाएगी। संस्थान के निदेशक की मुहर लगने के बाद ही विद्यार्थियों पर होने वाली कार्रवाई पर अंतिम मुहर लगेगी।
बीओडी की बैठक हुई है, लेकिन अभी इसके मिनट्स सार्वजनिक नहीं हो सकते। मिनट्स तैयार होने के बाद प्रस्ताव पर बीओडी के सभी सदस्यों के हस्ताक्षर होते हैं और बाद में रिपोर्ट अंतिम मंजूरी के लिए निदेशक को जाती है। अभी कुछ विद्यार्थियों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया है। - डॉ. अर्चना नानोटी, रजिस्ट्रार एनआईटी