फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NIT Hamirpur will check documents of first year students from 30 May to 3 June 2022

NIT Hamirpur: प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन करेगा एनआईटी हमीरपुर

Wed, 25 May 2022 01:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 25 May 2022 01:21 PM IST
सार

एनआईटी हमीरपुर के रजिस्ट्रार प्रो. योगेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना के चलते प्रथम वर्ष में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन नहीं हो पाया था। अब 30 मई से तीन जून तक भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

विज्ञापन
NIT Hamirpur will check documents of first year students from 30 May to 3 June 2022
एनआईटी हमीरपुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में प्रथम वर्ष में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों का अब भौतिक सत्यापन होगा। इसके लिए संस्थान की ओर से लिखित निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 30 मई से तीन जून तक प्रथम वर्ष के सभी विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा। दस्तावेजों के सत्यापन के लिए संस्थान प्रबंधन की ओर से दस विभिन्न विभागों की टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा मेडिकल बोर्ड के लिए भी चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में टीम मौके पर मौजूद रहेगी। दरअसल बीते साल कोरोना के चलते एनआईटी हमीरपुर में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, मैटीरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैथेमैटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग और फिजिक्स एंड फोटोनिक्स साइंस समेत दस विभिन्न विभागों में ऑनलाइन माध्यम से दाखिले हुए थे। 
विज्ञापन


सामाजिक दूरी के नियमों के चलते कोरोनाकाल में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन नहीं हो पाया। अब कोरोना के मामले घटने के बाद संस्थान ने प्रथम वर्ष में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्र और विकलांगता समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन होगा। एनआईटी हमीरपुर के रजिस्ट्रार प्रो. योगेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना के चलते प्रथम वर्ष में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन नहीं हो पाया था। अब 30 मई से तीन जून तक भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed