फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   nit hamirpur recruitment 2023 for 65 posts on contract basis interview from 16 to 19 August

NIT Hamirpur: एनआईटी हमीरपुर में अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे 65 पद

Fri, 04 Aug 2023 10:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 04 Aug 2023 10:33 AM IST
सार

एनआईटी प्रशासन ने स्थायी तौर पर इन पदों को भरने के लिए बीते माह इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए थे। वर्तमान में आवेदन पत्रों की छंटनी प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
nit hamirpur recruitment 2023 for 65 posts on contract basis interview from 16 to 19 August
एनआईटी हमीरपुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर ने सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल समेत 14 अलग-अलग विभागों में खाली चल रहे पदों को स्टॉप गैप योजना के तहत अनुबंध पर भरने का निर्णय लिया है। वर्तमान में संस्थान में संकाय के 65 से अधिक पद खाली चल रहे हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए संस्थान की ओर से अस्थायी नियुक्तियां की जा रही हैं।

विज्ञापन


एनआईटी प्रशासन ने स्थायी तौर पर इन पदों को भरने के लिए बीते माह इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए थे। वर्तमान में आवेदन पत्रों की छंटनी प्रक्रिया चल रही है। बोर्ड ऑफ गवर्नर और शिक्षा मंत्रालय की औपचारिकताओं को पूरा करने में एक समय लगेगा। तब तक विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से चलती रहे, इसके लिए अनुबंध पर अस्थायी भर्तियां करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

वर्तमान में एनआईटी हमीरपुर में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में 4,000 के करीब विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। 16 अगस्त से 19 अगस्त तक संस्थान में साक्षात्कार होंगे। पीएचडी डिग्री धारक को 80 हजार और एमआर्क-एम प्लानिंग डिग्री धारक को 70 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। एनआईटी के निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी ने कहा कि संस्थान में खाली पदों को अनुबंध पर अस्थायी तौर पर भरने का निर्णय लिया गया है। दस्तावेजों के सत्यापन,साक्षात्कार का शेड्यूल भी जारी किया गया है।

इन 14 विभागों में भरे जाएंगे इतने पद

सिविल इंजीनियरिंग 5
मेकेनिकल इंजीनियरिंग 1
आर्किटेक्चर 4
मेटीरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग 4
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 6
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग 3
केमिकल इंजीनियरिंग 3
केमिस्ट्री 3
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग 11
मैथेमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग 8
ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज 6
मैनेजमेंट स्टडीज 1
फिजिक्स एंड फोटोनिक्स 9
सेंटर फोर एनर्जी 1

विज्ञापन

इन तिथियों पर होंगे दस्तावेजों का सत्यापन और साक्षात्कार

16 अगस्त को सिविल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर विभाग, मेटीरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग, 17 को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री, 18 को कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैथेमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज, मैनेजमेंट स्टडीज और 19 को फिजिक्स एंड फोटोनिक्स व सेंटर फोर एनर्जी विभाग के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और साक्षात्कार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed