{"_id":"6288d0edae7288609c633831","slug":"nit-hamirpur-mba-admission-submit-documents-by-23-may-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIT Hamirpur: एमबीए में दाखिले के लिए अब 23 मई तक जमा करवाएं दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIT Hamirpur: एमबीए में दाखिले के लिए अब 23 मई तक जमा करवाएं दस्तावेज
Sat, 21 May 2022 05:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 21 May 2022 05:17 PM IST
सार
एनआईटी हमीरपुर के डीन अकादमिक प्रो. आरएन शर्मा ने बताया कि संस्थान में एमबीए में प्रवेश लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अब 23 मई तक अपने दस्तावेज जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में एमबीए में दाखिले के लिए दस्तावेज जमा करवाने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब 17 के बजाय 23 मई तक अभ्यर्थी अपने दस्तावेज जमा करवा सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों की सूची भी 31 मई को जारी होगी। नौ जून तक चयनित अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करवा सकेंगे। एनआईटी हमीरपुर में में एमबीए के लिए 40 सीटें स्वीकृत हैं।
विज्ञापन
ये सीटें भरने के लिए संस्थान ने बीते माह ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। ऑनलाइन आवेदन के साथ अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क भी जमा करवाना होगा। सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 1200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क है। स्नातक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे अभ्यर्थी भी एनआईटी हमीरपुर में एमबीए में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
चयनित अभ्यर्थियों को 15 सितंबर तक स्नातक की डिग्री एवं सर्टिफिकेट संस्थान में प्रस्तुत करवाना होगा। दो वर्षीय एमबीए प्रोग्राम में दाखिले शिक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाने वाली कैट, सीमैट, मैट और जीमैट प्रवेश परीक्षा में अर्जित स्कोर के आधार पर होंगे। एमबीए प्रोग्राम में ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, मार्केटिंग मैनेजमेंट, ऑपरेशंस मैनेजमेंट और फाइनेंशियल मैनेजमेंट चार प्रमुख विशेषताएं रहेंगी। 31 मई को एमबीए के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की फाइनल सूची जारी होगी। चयनित अभ्यर्थी नौ जून तक दाखिला शुल्क जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन
उधर, एनआईटी हमीरपुर के डीन अकादमिक प्रो. आरएन शर्मा ने बताया कि संस्थान में एमबीए में प्रवेश लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अब 23 मई तक अपने दस्तावेज जमा करवा सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों की सूची 31 मई को लगेगी। संस्थान ने चयनित अभ्यर्थियों के लिए शुल्क जमा करवाने की तिथि भी तीन से बढ़ाकर नौ जून की गई है।