{"_id":"6564a39d23582736310bca01","slug":"nine-migrant-workers-injured-when-tempo-overturns-in-kuthera-khairla-youth-dies-in-bike-car-collision-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident Una: कुठेड़ा खैरला में टेंपो पलटने से नौ मजदूर प्रवासी घायल, बाइक-कार की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident Una: कुठेड़ा खैरला में टेंपो पलटने से नौ मजदूर प्रवासी घायल, बाइक-कार की टक्कर में युवक की मौत
Mon, 27 Nov 2023 07:42 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 27 Nov 2023 07:42 PM IST
सार
ऊना जिले के कुठेड़ा खैरला में टेंपो पलटने के कारण नौ प्रवासी मजदूर घायल हो गए। जो राजस्थान में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
बाइक और कार की टक्कर
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कुठेड़ा खैरला में टेंपो पलटने के कारण नौ प्रवासी मजदूर घायल हो गए। जो राजस्थान में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को एनएच तीन अंब-नादौन मार्ग पर हादसा उस वक्त हुआ। जब ज्वालाजी से अंब रेलवे स्टेशन के लिए जा रहा प्रवासी मजदूरों का टेंपो कुठेड़ा खैरला में एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस कारण टेंपो सवार नौ लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया।
विज्ञापन
जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों कांता देवी, पत्नी कैलाश चंद, कैलाश चंद, पुत्र कन्हैया लाल, निवासी महेन्द्रगढ़ हरियाणा, नेहा पत्नी अजय कुमार, निवासी बेरी, तहसील कठपुतली, राजस्थान को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया है। जबकि आरव, निवासी, बलेरिया जयपुर, निशा, पत्नी रामू, निवासी कोटरुतली राजस्थान, रीना, विष्णु, अनिष्का निवासी, कोटपुतली राजस्थान और राहुल, निवासी महेन्द्रगढ़ हरियाणा का सिविल अस्पताल अंब में उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सभी लोग ज्वालाजी क्षेत्र में स्क्रैप (कबाड़) का काम करते हैं। जो टेंपू में सवार होकर अंब रेलवे स्टेशन के लिए जा रहे थे। जहां से पौने दो बजे राजस्थान के लिए जाना था। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बाइक और कार की टक्कर में युवक की मौत
वहीं, थाना हरोली के तहत घालूवाल में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक का नाम जमील मुहम्मद, वासी ढिलवां कपूरथला, पंजाब तथा मृतक का नाम किशोर कुमार (44), पुत्र विजय कुमार, निवासी ढिलवां कपूरथला पाया गया। जानकारी के अनुसार घालूवाल से झलेड़ा सड़क मार्ग पर बाइक सवार चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में आगे से आ रही एक कार को टक्कर मार दी। कार में होशियारपुर के रहने वाले चैन सिंह और मोनिका बैठे थे। दोनों ऊना से होशियारपुर की ओर जा रहे थे। बाइक सवार धार्मिक स्थल पीरनिगाह से होशियारपुर की तरफ जा रहे थे। बाइक चालक के साथ पीछे एक व्यक्ति भी सवार था जो मौके गिर गया। गंभीर चोटें लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ऊना भेजा। थाना प्रभारी हरोली सुनील संख्यान ने बताया कि बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन