{"_id":"624058d22101467c6a38b6ee","slug":"nidhi-dogra-national-brand-ambassador-of-abym-yoga-book-of-records","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: योग की राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर बनीं निधि, योगा बुक में दर्ज हुआ नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: योग की राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर बनीं निधि, योगा बुक में दर्ज हुआ नाम
Sun, 27 Mar 2022 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चौरी (सुजानपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, चौरी (सुजानपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 27 Mar 2022 06:01 PM IST
सार
निधि योगासनों में अब तक 6 विश्व कीर्तिमान स्थापित कर चुकी हैं। साथ ही राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योगासन खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर मेडल भी प्राप्त कर कई मल्टी रिएलिटी शो में योगासन कैटेगिरी में विजेता रह चुकी हैं।
विज्ञापन
निधि डोगरा
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी की कक्षा आठवीं की छात्रा निधि डोगरा को राष्ट्रीय स्तर पर योग का ब्रांड एंबेसडर चुना गया है। इससे पहले निधि डोगरा को योग के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर चुना गया था। अब निधि की उपलब्धियों को देखते हुए एबीवाईएम योगा बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर योग का ब्रांड एंबेसडर चुना गया है।
विज्ञापन
इसकी सूचना एबीबाईएम योगा बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन के फाउंडर और सीईओ राकेश भारद्वाज की ओर से दी गई है। इसका नियुक्ति पत्र भी निधि को मिल चुका है। एबीबाईएम योगा बुक ऑफ रिकॉर्ड एकमात्र ऐसी रिकॉर्ड बुक है, जिसमें सिर्फ योग के ही रिकॉर्ड स्थापित किए जाते हैं। रबर डॉल के नाम से विख्यात निधि डोगरा जिला हमीरपुर तहसील सुजानपुर चौरी खियूंद की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
निधि योगासनों में अब तक 6 विश्व कीर्तिमान स्थापित कर चुकी हैं। साथ ही राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योगासन खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर मेडल भी प्राप्त कर कई मल्टी रिएलिटी शो में योगासन कैटेगिरी में विजेता रह चुकी हैं। निधि डोगरा के एंबेसडर बनने से हिमाचल प्रदेश में योग के महत्व और प्रसार को बढ़ेगा।
विज्ञापन
बेटी की उपलब्धि पर निधि के पिता कोच शशि कुमार ने एबीबाईएम योगा बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन के फाउंडर और सीईओ राकेश भारद्वाज का धन्यवाद किया है। चौरी स्कूल के प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने भी निधि की इस कामयाबी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि निधि बाकी बच्चों के लिए एक प्रेरणा हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ा अभ्यास किया है।