फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NH Shimla-rampur through

नेशनल हाईवे शिमला-रामपुर बहाल, बसें चलने पर संशय

Mon, 24 Jan 2022 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
NH Shimla-rampur through
बर्फबारी से कुफरी और फागू के बीच फिसलन होने से दिक्कत, निगम की 52 बसें फंसी
विज्ञापन

हिमपात से एचआरटीसी के 165 रूट फेल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी को ऊपरी शिमला से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग शिमला-रामपुर सोमवार देर शाम बहाल कर दिया है। लेकिन इस रूट पर बसें चलने पर अभी संशय है। वहीं दिन के समय शिमला से ठियोग, कोटखाई, रोहड़ू, चौपाल सहित अन्य रूटों पर बस सेवा ठप रही।
सोमवार को एचआरटीसी के 165 रूट फेल हुए हैं जबकि 52 बसें जगह-जगह फंसी हैं। निजी बसों का संचालन भी पूरी तरह ठप रहा। दोपहर बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के कारण सड़कें बहाल करने का काम प्रभावित हुआ। बर्फबारी के बाद जिलेभर में आम लोगों की दुश्वारियां बढ़नी शुरू हो गई हैं। नेशनल हाईवे बंद होने से ऊपरी शिमला का राजधानी से संपर्क कट गया था। आपातकालीन स्थिति में लोगों को सबसे अधिक समस्या पेश आ रही है। कुफरी, फागू, नारकंडा, खड़ापत्थर, खिड़की में सड़कें बंद होने से ठियोग, कोटखाई, रोहड़ूू, कुमारसैन, रामपुर, रिकांगपिओ, चौपाल और नेरवा सहित अन्य क्षेत्रों में सोमवार को बसों का आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन

बहाल कर दिया है नेशनल हाईवे : डीसी
डीसी आदित्य नेगी ने बताया कि सोमवार देर शाम शिमला-रामपुर हाईवे को बहाल कर दिया है। इस सड़क से छोटे वाहन चलना शुरू हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ एचआरटीसी का कहना है कि अगर रात को मौसम साफ रहा तो सुबह सड़कों पर कोहरा जमने से बसें चलाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊपरी शिमला देरी से पहुंचा दूध और अखबार
राष्ट्रीय राजमार्ग-05 बंद होने से सोमवार को दूध, सब्जी और अखबार की सप्लाई भी ऊपरी शिमला में देरी से पहुंची। एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक दलजीत सिंह ने बताया कि जिलेभर में एचआरटीसी के करीब 165 रूट फेल हुए हैं। 52 बसें विभिन्न रूटों पर फंसी हैं।

निजी बसों के 108 रूट रहे बंद
कुफरी और फागू के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से हिमालयन बस ऑपरेटर यूनियन के करीब 108 रूट संचालित नहीं हो सके। यूनियन के महासचिव अतुल चौहान ने बताया कि एनएच बंद होने के कारण ऊपरी शिमला के सभी रूट बंद रहे। सोशल मीडिया के माध्यम से भी अधिकारिक तौर पर एनएच बहाल होने की कोई सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed