फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NH-21 will be closed for two hours two days a week rocks will be removed

Kullu-Mandi NH: हफ्ते में दो दिन दो घंटे बंद रहेगा एनएच-21, हटाई जाएंगी चट्टानें, वाहनों की आवाजाही रहेगी ठप

Wed, 21 Aug 2024 07:47 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 21 Aug 2024 07:47 PM IST
सार

23 अगस्त से लेकर 28 सितंबर तक बिंद्रावनी से पंडोह तक एनएच-21 हफ्ते में दो दिन बुधवार और शुक्रवार को दो घंटे के लिए सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

विज्ञापन
NH-21 will be closed for two hours two days a week rocks will be removed
मंडी-पंडोह के बीच छह मील के पास पहाड़ पर लटकी चट्टानें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुल्लू-मंडी एनएच एक बार फिर हफ्ते में दो दिन दो घंटे के लिए बिंद्रावणी से पंडोह के बीच वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। इस दौरान पहाड़ से लटकी चट्टानों को हटाने का कार्य किया जाएगा। प्रशासन की तरफ से कई बार इस तरह का समय देने के बावजूद निर्माण कार्य में लगी कंपनी इसे पूरा नहीं कर पाई है। यातायात ठप होने से स्थानीय लोगों समेत कुल्लू-मनाली आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


अब 23 अगस्त से लेकर 28 सितंबर तक बिंद्रावनी से पंडोह तक एनएच-21 हफ्ते में दो दिन बुधवार और शुक्रवार को दो घंटे के लिए सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। आदेश जारी करते हुए उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि एनएचएआई की तरफ से प्रशासन को सूचित किया था कि बिंद्रावणी से लेकर पंडोह तक हाईवे पर बार-बार भूस्खलन हो रहा है।
विज्ञापन


पहाड़ी पर लटकी चट्टानों के कारण सड़क पर यात्रा के दौरान जोखिम बढ़ गया है। ऐसी परिस्थितियों में बिंद्रावणी से लेकर पंडोह तक हाईवे से लटकती चट्टानों को हटाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए एनएच-21 किरतपुर-मनाली को 23 अगस्त से लेकर 28 सितंबर तक बुधवार और शुक्रवार को दो घंटे के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान एनएचएआई की ओर से बिंद्रावणी से लेकर पंडोह तक पहाड़ में लटके पत्थनों और चट्टानों को हटाने का कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed