{"_id":"6374e88265bb9a004053b972","slug":"new-zealand-apple-grown-in-himachal-to-be-ready-in-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Zealand Apple: हिमाचल में उगाया नवंबर में तैयार होने वाला न्यूजीलैंड का सेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New Zealand Apple: हिमाचल में उगाया नवंबर में तैयार होने वाला न्यूजीलैंड का सेब
Thu, 17 Nov 2022 11:18 AM IST
Krishan Singh
विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:18 AM IST
सार
प्रदेश में सेब सीजन खत्म हो चुका है, लेकिन शिमला जिले के कोटखाई के बागवान ने अपने बगीचे में उगाए गए न्यूजीलैंड के सेब की फसल का 16 नवंबर को तुड़ान किया है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड का सेब
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पहली बार नवंबर में तैयार होने वाला न्यूजीलैंड का सेब उगाया गया है। प्रदेश में सेब सीजन खत्म हो चुका है, लेकिन शिमला जिले के कोटखाई के बागवान ने अपने बगीचे में उगाए गए न्यूजीलैंड के सेब की फसल का 16 नवंबर को तुड़ान किया है। सेब सीजन में अर्ली वैरायटी के बाद अब लेट वैरायटी को भी रिकॉर्ड रेट मिलने की उम्मीद है। सीजन शुरू होते ही बागवानों को सेब की अर्ली वैरायटी के बढ़िया रेट मिले थे, लेकिन सीजन के रफ्तार पकड़ने के बाद दाम गिर गए। अब जबकि सेब सीजन सिमट चुका है, लेट वैरायटी इस सेब को ज्यादा रेट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बढ़िया स्वाद और लंबी शेल्फ लाइफ इस सेब की खासियत है। कोटखाई के बखोल निवासी बागवान संजीव चौहान ने तीन साल पहले अपने बगीचे में न्यूजीलैंड सेब की लेडीइन रेड और कैंडी फ्यूजी किस्में लगाई थीं। 6,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित बगीचे में 15 अगस्त तक सेब तुड़ान पूरा हो जाता है, लेकिन इसी बगीचे में न्यूजीलैंड का सेब 15 नवंबर को तैयार हुआ है। इस सेब के पौधे में अभी तक 90 फीसदी पत्ते मौजूद हैं। संजीव ने उम्मीद जताई है कि इस सेब के 200 से 250 रुपये प्रति किलो तक दाम जरूर मिलेंगे।
विज्ञापन
5,000 में बिक रही 18 किलो की पेटी
दिल्ली की आजादपुर मंडी में आयात किए जा रहे न्यूजीलैंड के सेब की 18 किलो की पेटी इन दिनों 5,000 रुपये में बिक रही है। भारत में न्यूजीलैंड के अलावा चिली, तुर्की, इटली, ब्राजील और अमेरिका से सेब आयात होता है।
विज्ञापन