फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   new year at shimla and manali, big offers for tourists.

न्यू ईयर के लिए शिमला मनाली तैयार, ये हैं इंतजाम

Wed, 31 Dec 2014 12:42 PM IST
Updated Wed, 31 Dec 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
new year at shimla and manali, big offers for tourists.

बर्फ से ढंकी वादियों के साथ देवभूमि हिमाचल नए साल के जश्न को तैयार है। न्यू ईयर ईव के जश्न के लिए शिमला, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी समेत कई जगह में खास इंतजाम हैं। कहीं नाच गाने का प्रबंध हैं, तो कहीं कपल के लिए स्पर्धाओं का इंतजाम।

विज्ञापन


खास कार्यक्रमों के बीच मनाली में जहां न्यू ईयर ईव पर मनाली क्वीन चुनी जाएगी, वहीं शिमला में बेस्ट कपल का चयन होगा। हिमाचली शॉल-टोपी के साथ पर्यटकों के लिए लजीज व्यंजन भी परोसने की तैयारी है।
विज्ञापन


बर्फ के बीच नए साल का जश्न मनाने भारी संख्या में सैलानियों ने भी हिमाचल की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। शिमला और मनाली में कई होटल पैक हो चुके हैं।

बर्फ से ढकी वादियों के बीच स्पेशल पैकेज

new year at shimla and manali, big offers for tourists.

मनाली, सोलंगनाला, रोहतांग के अलावा शिमला के कुफरी, सिरमौर के नौहराधार में खूब बर्फ है। न्यू ईयर पर भले ही पर्यटन निगम ने अपने होटलों में कोई पैकेज जारी नहीं किया है, लेकिन मनाली में निजी होटलियर 50 फीसदी तक डिस्काउंट दे रहे हैं।

शिमला और धर्मशाला में भी निजी होटलियर सैलानियों को लुभाने के लिए तरह-तरह के पैकेज दे रहे हैं। शिमला में लाइव बैंड के लिए बेस्ट कपल चुने जाएंगे। मनाली में तंबोला, लेमन डांस व बच्चों के लिए भी स्पर्धाएं होंगी। डलहौजी में प्रिंस और प्रिंसेस का चयन होगा।

मनाली के कई होटलों में नाटी व परंपरागत ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया जाएगा। आप भी इस जश्न का लुत्फ उठा सकते हैं।

शिमला में भी खास इंतजाम

new year at shimla and manali, big offers for tourists.

राजधानी में पर्यटन निगम के होटल ट्रिपल एच में फूड फेस्टिवल का आयोजन करेगा। वहीं, यहां कालका-शिमला हेरिटेज रेल 31 दिसंबर और पहली जनवरी को पूरी तरह से पैक है।

नए साल के स्वागत के लिए पहाड़ों की रानी तैयार है। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंच चुके हैं। शहर के होटलों और रेस्टोरेंटों में न्यू ईयर पार्टी का खास बंदोबस्त किया है। सुरक्षा के मद्देनजर शहर में खास बंदोबस्त किए हैं।

पर्यटन विकास निगम के होटलों और निजी होटल में सैलानियों के स्वागत के लिए खास बंदोबस्त किए हैं। 31 दिसंबर की रात होटलों में शानदार पार्टियां होंगी। होटल हाली डे होम में 31 दिसंबर को बेस्ट कपल प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा सैलानियों के लिए फूड फेस्टिवल का भी आयोजन होगा।

विज्ञापन

सैलानियों के लिए खास ऑफर

new year at shimla and manali, big offers for tourists.

रिट्स डिस्कोथैक में न्यू ईयर वेल्कम पार्टी आयोजित होगी। इस मौके पर स्पेशल कपल डांस कंपीटीशन होगा। आयोजन में सैलानी जोड़ों के बीच डांस कंपीटीशन होगा। रिट्ज के संचालक रमन मित्तल ने बताया कि पर्यटकों के लिए रिट्ज में फूड फेस्टिवल भी लगाया जाएगा।

भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से गेयटी थियेटर में तीन दिवसीय लोकनृत्य उत्सव के पहले दिन 31 दिसंबर को जिला शिमला, चंबा, कांगड़ा, लाहौल-स्पिति और मंडी के सांस्कृतिक दल और नृत्य पेश करेंगे। हिल्स क्वीन शिमला में नए साल के स्वागत को भारी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं।

हो-हल्ला किया तो उठा ले जाएगी पुलिस

new year at shimla and manali, big offers for tourists.

न्यू ईयर को लेकर राजधानी में सुरक्षा के इंतजाम कर दिए हैं। शहर को सात सेक्टरों में बांटा गया है। 200 अतिरिक्त जवान 2 जनवरी तक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। हर सेक्टर में एक वरिष्ठ अधिकारी तैनात किया है। मौज मस्ती में कोई खलल न पड़े इसके लिए क्विक रियेक्शन टीम को लगाया है।

यह टीम घटनास्थल पर 10 मिनट के भीतर पहुंच जाएगी। एसपी से लेकर डीएसपी स्तर के अफसरों की निगरानी में इन सेक्टरों में पुलिस तैनात रहेगी। हो हल्ला मचाने वालों को पुलिस उठा कर ले जाएगी। उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट और शराब पीने पर पाबंदी है।

ट्रैफिक ड्यूटी में बदलाव किया है। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों की शिफ्टें बढ़ा दी हैं। सुबह की शिफ्ट आठ से शाम पांच बजे तक होगी। शाम की शिफ्ट पांच से रात बारह बजे तक होगी। यह व्यवस्था दो जनवरी तक लागू रहेगी। पुलिस कंट्रोल रूम मालरोड में खुद एसपी डीडब्ल्यू नेगी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed