फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New water biil rates and garbage fee in shimla from 1 April 2021

राजधानी में आज से लागू होंगी पानी की नई दरें, बिलों में दस फीसदी तक का इजाफा

Thu, 01 Apr 2021 10:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 01 Apr 2021 10:51 AM IST
विज्ञापन
New water biil rates and garbage fee in shimla from 1 April 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में कूड़ा शुल्क और पेयजल बिल जमा करवाने के लिए शहरवासियों को आज से जेब और ढीली करनी पड़ेगी। पहली अप्रैल से कूड़ा शुल्क और पानी के बिलों में दस फीसदी का इजाफा होने जा रहा है। इसकी साथ पानी की नई दरें लागू हो जाएंगी। घरेलू उपभोक्ताओं को 88 रुपये की जगह अब 97 रुपये कूड़ा शुल्क चुकाना पड़ेगा। इसी तरह दुकानों, ढाबों, होटलों, रेस्तरां, स्कूल, बैंक, सरकारी महकमों आदि को भी पहले से दस फीसदी ज्यादा कूड़ा शुल्क भरना होगा।

विज्ञापन


नगर निगम पूरे साल का कूड़ा शुल्क एकसाथ जमा करवाने पर दस से सौ रुपये तक का डिस्कांउट भी देगा। मई महीने में लोगों को अप्रैल के बढ़े हुए बिल जारी किए जाएंगे। इसी तरह दो साल बाद शहर में पानी की दरें भी दस फीसदी बढ़ने वाली हैं। सरकार के निर्देशानुसार हर साल पेयजल दरों में दस फीसदी की बढ़ोतरी होती है। बीते साल कोरोना के कारण पेयजल दरें नहीं बढ़ाई गईं थीं। लेकिन इस बार दस फीसदी की बढ़ोतरी तय है।
विज्ञापन


हालांकि छह अप्रैल को होने वाली पेयजल कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक कंपनी जनता को कोई रियायत नहीं देगी। शहर में 35 हजार पेयजल उपभोक्ता हैं जिन्हें अब ज्यादा बिल देना होगा। कंपनी के स्वतंत्र निदेशक दिग्विजय चौहान ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार पेयजल बिलों में दस फीसदी की बढ़ोतरी होगी। इस पर निदेशक मंडल की बैठक में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं बढ़ेगा टैक्स, आज से जारी होंगे बिल
शहरवासियों को प्रॉपर्टी टैक्स के बिल वीरवार से जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राहत यह है कि इस बार टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही। बीते साल की तरह ही लोगों को टैक्स के बिल जारी होंगे। लोग ऑनलाइन या ऑफलाइन बिल का भुगतान कर सकते हैं। 15 दिन में बिल देने पर 10 फीसदी छूट मिलेगी। शहर में 29 हजार से अधिक भवन मालिकों को टैक्स के बिल जारी हो रहे हैं।

Trending Videos

बिजली और शराब के रेट में फिलहाल बढ़ोतरी नहीं
शहरवासियों के लिए राहत यह है कि इस महीने से बिजली सेस और शराब सेस में बढ़ोतरी नहीं होगी। नगर निगम ने सेस बढ़ोतरी का प्रस्ताव सरकार को भेजा है लेकिन इस पर मंजूरी आना बाकी है। ऐसे में अप्रैल से इसे लागू करने की उम्मीद कम है। निगम के प्रस्ताव के अनुसार बिजली की प्रति यूनिट खपत पर 10 की जगह 20 पैसे एमसी सेस वसूलने की तैयारी है। इसी तरह शराब की प्रति बोतल बिक्री पर दो की जगह पांच रुपये सेस वसूला जा सकता है। 

किसका कितना होगा कूड़ा शुल्क 
श्रेणी                           वर्तमान शुल्क      नया शुल्क
घरेलू उपभोक्ता               88 रुपये           97 रुपये
दुकानें                          242 रुपये        266 रुपये
शराब ठेके, सब्जी दुकान
मीट शॉप, ढाबा                 605 रुपये       665 रुपये

पेयजल बिल कितना बढ़ेगा
घरेलू उपभोक्ता
पानी की खपत              वर्तमान दरें       नई दरें
0 से 20 किलोलीटर       15.95         17.54 रुपये प्रति किलोलीटर
21 से 30 किलोलीटर     27.50          30.25 रुपये प्रति किलोलीटर

व्यावसायिक उपभोक्ता
0 से 20 किलोलीटर         44             48.40 रुपये प्रति किलोलीटर
21 से 30 किलोलीटर      69.19          76.10 रुपये प्रति किलोलीटर
(नोट: एक किलोलीटर यानि एक हजार लीटर पानी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed