{"_id":"5c488e32bdec227378301f3b","slug":"new-techniques-of-garbage-management-will-be-started-in-two-cities-of-himachal-on-pilot-basis","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के इन दो शहरों में पायलट आधार पर शुरू हो सकती है कचरा प्रबंधन की नई तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के इन दो शहरों में पायलट आधार पर शुरू हो सकती है कचरा प्रबंधन की नई तकनीक
Wed, 23 Jan 2019 09:24 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Wed, 23 Jan 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बुधवार को शिमला में मैसर्स जेनिथ केमिकल एंड एलाइड इंडस्ट्रीज सतारा यानी महाराष्ट्र आधारित कंपनी की ओर से ‘सॉलिड वेस्ट एंड लिक्विड एफ्लुएंट ट्रीटमेंट’ पर एक प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस तकनीक को शिमला और मंडी शहर में पायलट आधार पर शुरू करने पर विचार कर सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में सॉलिड वेस्ट और लिक्विड एफ्लुएंट्स का कुशल उपचार एक प्रमुख चिंता का विषय है और उनके उचित प्रबंधन के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रभावी और वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग करके ठोस कचरे की मात्रा में भारी कमी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि डंपिंग साइटों से उठती गंध का मुद्दा एक प्रमुख चिंता है, जिसका उचित निवारण करने की जरूरत है।
विज्ञापन
प्रस्तुति के दौरान कंपनी के प्रतिनिधि ने कहा कि लाभकारी एंजाइम, उत्कृष्ट उत्प्रेरित सह-एंजाइमों और सह-कारकों, आवश्यक तेलों और पौधों के अर्क तथा विशेष रूप से तैयार पोषक तत्वों का एक संयोजन इसमें इस्तेमाल होता है।
उन्होंने कहा कि यह प्रक्त्रिस्या न केवल लागत की दृष्टि से प्रभावी है, बल्कि इसमें कई तरह की क्त्रिस्याशील स्थितियां हैं तथा इसकी लंबी अवशिष्ट प्रभाव अवधि होने के साथ यह शत-प्रतिशत जैविक है।
शिमला नगर निगम की महापौर कुसुम सदरेट, प्रधान सचिव शहरी विकास प्रबोध सक्सेना, सदस्य सचिव राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डॉ. आरके पुरथी, आयुक्त नगर निगम शिमला पंकज राय और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।