{"_id":"f685b014fd8155baffd76e322d0f6577","slug":"new-system-for-employees-attendance-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोमीट्रिक नहीं, अब इससे लगेगी हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोमीट्रिक नहीं, अब इससे लगेगी हाजिरी
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 15 Nov 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी महकमे में अब हाजिरी फिंगर प्रिंट से नहीं बल्कि मशीन के सामने चेहरा स्कैन होकर लगेगी। हिमाचल में ये पहला प्रयोग हो रहा है। कर्मचारी बायोमिट्रिक के सामने खड़े होंगे। बायोमिट्रिक में कर्मचारियों का फोटो आएगा और कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज हो जाएगी।
विज्ञापन
अभी प्रदेश में कर्मचारियों की हाजिरी फिंगर प्रिंट से लगती है। इसमें गड़बड़ की आशंका के चलते सरकार ने इसका विकल्प तलाशा है। इस मशीन का पहला प्रयोग टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग (टीसीपी) में किया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्य कार्यालय में भले ही फिंगर प्रिंट वाली बायोमिट्रिक लगी हो लेकिन जिले में फोटो वाली बायोमिट्रिक लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रदेश में साढ़े तीन लाख कर्मचारी हैं। मुख्य कार्यालय में ये फिंगर प्रिंट वाली मशीनें लग चुकी हैं जबकि जिलों के अधिकांश कार्यालयों में भी इन्हें लगाया गया है।
विज्ञापन
सरकार ने स्कूलों में भी इन मशीनों को लगाने को कहा है। सूत्रों का मानना है कि इन बायोमिट्रिक में भी फर्जीवाड़े की आशंका है। कर्मचारियों की अनुपस्थिति में भी मशीन में हाजिरी लग रही है। विभाग का मानना है कि मशीनों में चेहरे दिखाकर उपस्थिति दर्ज होने में गड़बड़ियों पर अंकुश लगेगा।
पहले हुआ है बायोमिट्रिक का विरोध
प्रदेश में करीब चार साल पहले बायोमिट्रिक मशीन पर हाजिरी लगनी शुरू हुई। सबसे पहले लोक निर्माण विभाग में इन मशीन को लगाया गया। हालांकि कर्मचारियों ने इन मशीनों का विरोध भी किया लेकिन किसी की नहीं चली।
शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा का कहना है कि टीसीपी जिलों के कार्यालय में चेहरे देखकर हाजिरी लगाने वाली बायोमिट्रिक मशीन लगाने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। विभागीय स्तर पर इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।