फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New species of spider found in Himachal, now scientists are doing research

Shimla News: हिमाचल में मिली मकड़ी की तरह की नई प्रजाति, अब वैज्ञानिक कर रहे शोध

Mon, 11 Mar 2024 12:22 PM IST
Krishan Singh हर्षित शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
हर्षित शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Mar 2024 12:22 PM IST
सार

शूलिनी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने हिमरी और ननखड़ी के जंगलों में इस नई प्रजाति को ढूंढ निकाला  है। यह प्रजाति केवल शिमला जिले में ही पाई गई है। 

विज्ञापन
New species of spider found in Himachal, now scientists are doing research
मकड़ी की तरह की नई प्रजाति - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मकड़ी की तरह एक नई प्रजाति मिली है। वैज्ञानिक अब इस पर शोध कर रहे हैं। शूलिनी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने हिमरी और ननखड़ी के जंगलों में इस नई प्रजाति को ढूंढ निकाला  है। यह प्रजाति केवल शिमला जिले में ही पाई गई है। शोधकर्ता डाॅ. शिवानी और जेएम झुलका जंगलों में जैव विविधता पर शोध कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें यह नई प्रजाति मिली है। पेड़ों की प्रजातियों और मिट्टी में रहने जीवों पर शोध किया जा रहा था। यह शोध शिमला जिले के हिमरी और ननखड़ी के गांवों में किया गया। मकड़ी की तरह दिखने वाली इस नई प्रजाति के आठ पैर हैं और यह कीट-पतंगों को खाकर इनकी संख्या पर नियंत्रण रखती है। वैज्ञानिक अभी इस पर शोध कर रहे हैं। इसके नमूने शोध के लिए जर्मनी के वैज्ञानिक जोचेन मार्टेंस के पास भेजे गए। 

विज्ञापन


कई और प्रजातियां, जिन्हें खोजना बाकी 
हार्वेस्टमैन के शरीर में दो के बजाय एक ही भाग होता है। कुछ के पैर बहुत लंबे होते हैं और वह अपने पैरों को ऊपर की ओर मोड़कर अपने शरीर को जमीन से सटा लेते हैं। दुनिया में हार्वेस्टमैन की 6200 प्रजातियां हैं लेकिन हिमालयी क्षेत्र में यह दुर्लभ ही पाए जाते हैं। शोधकर्ता शिवानी देवी ने कहा कि यह खोज हिमालय की विशाल जैव विविधता में महत्वपूर्ण है। इससे पर्यावरण के बारे में हमारी समझ और ज्यादा बढ़ेगी। गर्व है कि इसका नाम हिमाचल पर रखा गया है। शोधकर्ता जेएम झुल्का ने कहा कि यह खोज दिखाती है कि अनेकों प्रजातियां हैं, जिन्हें अभी खोजना बाकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed