फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   New shop rent Increase

राजधानी में नई दुकानों का देना होगा ज्यादा कीराया

Sat, 11 Dec 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
New shop rent Increase
शहर में पुरानी दुकानों को हटाकर स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बनाई जा रही हैं नई दुकानें
विज्ञापन

क्रॉसर
आकार पुरानी दुकानों से अधिक होने पर बढ़ेगा किराया
467 नई दुकानें बनाई जाएंगी, अभी 30 का काम पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पुरानी दुकानों की जगह बनने वाली सैकड़ों नई दुकानों का किराया अब दोबारा तय किया जाएगा। नया किराया वर्तमान किराये से ज्यादा रहेगा। अगले साल कारोबारियों से बढ़ा हुआ किराया वसूला जा सकता है।
नगर निगम प्रशासन के अनुसार शहर में बनी कई नई दुकानों का आकार पुरानी दुकानों से बड़ा है। सब्जी मंडी में बनी ज्यादातर दुकानों का आकार पुरानी दुकानों से काफी ज्यादा है। नई दुकानों की ऊंचाई और लंबाई पुरानी दुकानों से ज्यादा है। दुकानों का आकार बढ़ने से कारोबारियों को भी फायदा हुआ है। यह अब दुकानों में पहले से ज्यादा सामान स्टोर कर पा रहे हैं। कई कारोबारी भी बड़ी बनी दुकानों का किराया ज्यादा लेने की बात कह रहे हैं। ऐसे में नगर निगम भी बड़ी दुकान का ज्यादा किराया लेगा। लेकिन किराया किस अनुपात या फार्मूले से बढ़ाया जाए, इस पर नगर निगम सदन में चर्चा होगी। हालांकि लोअर बाजार टनल समेत कई जगहों पर नई दुकानों का आकार पुरानी दुकान के बराबर ही रहेगा। इनका किराया नहीं बढ़ेगा।
विज्ञापन

निगम की संपदा शाखा के अनुसार अभी इन सभी कारोबारियों को पुरानी दरों पर ही किराया बिल जारी किए हैं। कारोबारियों को तीन साल के किराया बिल जारी किए हैं। अगले साल अप्रैल में नए बिल जारी होंगे। तब तक नगर निगम फैसला ले लेगा कि किस तरह नई और बड़ी दुकानों का किराया तय किया जाए। एमसी आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि जिन दुकानों का आकार काफी बढ़ गया है, उनका किराया बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बननी हैं 467 नई दुकानें
शिमला शहर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत नगर निगम की 467 पुरानी दुकानों को तोड़कर इनकी जगह नई दुकानें बनाई जानी हैं। इस प्रोजेक्ट पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। शहर के लोअर बाजार, रामबाजर, सब्जी मंडी, गंज बाजार में यह नई दुकानें बननी हैं। अब तक सब्जी मंडी और लोअर बाजार में करीब 30 दुकानें हिमुडा ने तैयार कर दी हैं। रामबाजार में 40 दुकानें बनाने का काम शुरू होने वाला है। इसका टेंडर अवार्ड भी कर दिया है।

नई दुकानों की खुली बोली से नीलामी
शहर में बन रही नई दुकानें उन्हीं कारोबारियों को अलॉट की जा रही हैं, जिनके पास पुरानी दुकान थीं। लेकिन शहर में कई जगह नगर निगम की अतिरिक्त नई दुकानें भी बन रही हैं। सब्जी मंडी में दस से ज्यादा नई दुकानें तैयार हुई हैं। इनकी खुली बोली से नीलामी करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed