फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   New shop costruction work stop due to election

दिवाली के बाद शुरू होगा नई दुकानों का काम अटका

Fri, 15 Oct 2021 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
New shop costruction work stop due to election
रामबाजार में स्मार्ट सिटी से बननी हैं 40 से अधिक नई दुकानें
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता के चलते लटका काम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के रामबाजार में अब दिवाली के बाद ही स्मार्ट सिटी मिशन के तहत नई दुकानों का निर्माण कार्य शुरू होगा। चुनाव आचार संहिता के चलते नई दुकानों को बनाने का काम और कारोबारियों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया लटक गई है।
शहर के लोअर बाजार और सब्जी मंडी की तरह रामबाजार में नगर निगम की 40 से अधिक पुरानी दुकानों को तोड़कर इनकी जगह प्रीफेब तकनीक से नई दुकानें बननी हैं। इस प्रोजेक्ट पर करीब 2.02 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इस काम का जिम्मा हिमुडा को सौंपा है। हिमुडा ने सितंबर में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने का दावा किया था लेकिन अब कहा जा रहा है कि इस टेंडर को अवार्ड किया जाना बाकी है। ठेकेदार फाइनल हो चुका है लेकिन काम अवार्ड नहीं हो पाया है। अब आचार संहिता के बाद ही काम अवार्ड होगा। रामबाजार से यह कारोबारी मेट्रोपोल पार्किंग पर बनाई अस्थायी दुकानों में शिफ्ट किए जाने हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने पिछले साल ही इस काम को शुरू करने को कहा था, लेकिन एक बार टेंडर रद्द होने के कारण इसका काम लटक गया। अब दीवाली के बाद इसका काम शुरू करने का दावा किया जा रहा है। हिमुडा की अधीक्षण अभियंता अंजोरी कपूर ने कहा कि आचार संहिता खत्म होते ही काम अवार्ड कर दिया जाएगा। प्रयास रहेगा कि जल्द इन दुकानों का निर्माण कार्य शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी मंडी में भी काम की सुस्त चाल
शहर के सब्जी मंडी में भी नई दुकानों के निर्माण की चाल बेहद सुस्त है। इस पर स्थानीय कारोबारी भी सवाल उठा रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि दुकानों का स्ट्रक्चर खड़ा करने में काफी वक्त लग रहा है जो दुकानें तीन महीने में बनाकर देने का दावा किया जा रहा था, वह छह से आठ महीने के बाद तैयार नहीं हो रही। शहर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कुल 467 दुकानें बननी हैं। लेकिन काम की रफ्तार ऐसी है कि बीते सवा साल में करीब 30 दुकानें ही तैयार हो पाई हैं। जून 2022 तक कितनी और दुकानें तैयार होंगी, इस पर सवाल उठ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed