अब ऐसे होगी पंचायत सहायक पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में पंचायत सहायकों के 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। भर्ती के लिए नए नियम तय किए गए हैं। कैबिनेट की मंजूरी के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए नियम में बदलाव किया है।
राज्य सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसको लेकर आगामी 15 दिन के भीतर आपत्ति एवं सुझाव मंगाए गए है। जारी अधिसूचना के अनुसार पंचायत सहायकों के लिए जिलावार संवर्ग के लिए आवेदन आमंत्रित किया जाएगा।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की ओर से भर्ती प्राधिकरण के पास प्रस्ताव भेजेगा।
100 नंबर की होगी परीक्षा
भर्ती के लिए परीक्षा 100 नंबर की होगी। इसमें 15 नंबर की मौखिक परीक्षा होगी। इसके अलावा गणित, हिंदी, सामान्य ज्ञान की परीक्षा 25-25 अंक और अंग्रेजी की 10 अंक की होगी। एक पद के लिए पांच सफल अभ्यार्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट लिखित और मौखिक परीक्षा के आधार पर जारी किया जाएगा।
गौरतलब है कि कुछ माह पहले ही सरकार ने इन पदों के लिए सीधे नियुक्ति करने के लिए आवेदन मांगें थे। इसमें साक्षात्कार के आधार पर ही नियुक्ति करने की तैयारी थी। लेकिन इस पर सवाल उठे तो सरकार ने इसे रद्द कर दिया। अब नए सिरे से आवेदन लिए जा रहे हैं।