फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New equations: Where will the Himachal Congress president come from, this will decide the 11th minister

HP Congress: कहां से होगा कांग्रेस का हिमाचल अध्यक्ष, इस पर तय होगा 11वां मंत्री, जानिए नए समीकरण

Thu, 06 Mar 2025 10:34 AM IST
Krishan Singh सुरेश शांडिल्य, शिमला
सुरेश शांडिल्य, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Mar 2025 10:34 AM IST
सार

 नए वित्त वर्ष में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ तो नए मंत्री के समीकरण कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष का स्थान ही तय करेगा।
 

विज्ञापन
New equations: Where will the Himachal Congress president come from, this will decide the 11th minister
हिमाचल कांग्रेस कमेटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जहां से होगा, उस संसदीय क्षेत्र को मंत्री नहीं मिलेगा। नए वित्त वर्ष में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ तो नए मंत्री के समीकरण कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष का स्थान ही तय करेगा। शिमला और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को मंत्री मिलने की कोई संभावना पहले से ही नहीं दिख रही है। शिमला से पांच मंत्री हैं तो हमीरपुर से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और एक कैबिनेट मंत्री हैं। ऐसे में नया कैबिनेट मंत्री तय करने के लिए कांगड़ा और मंडी संसदीय क्षेत्र पर ही विचार हो रहा है। अगर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष इन दो क्षेत्रों में से जिससे बना, वहां से मंत्री बनाने का संभावना कम हो जाएगी। 

विज्ञापन

शिमला संसदीय क्षेत्र से संख्या घटाने की हो रहीं बातें
शिमला संसदीय क्षेत्र से पांच मंत्री होने पर यहां संख्या घटाने की बातें हो रही हैं। अगर शिमला के बजाय कांगड़ा को कांग्रेस अध्यक्ष मिलता है तो मंडी की मंत्री पद पर दावेदारी और मजबूत होगी। मंडी संसदीय क्षेत्र में कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर मंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। अगर मंडी को अध्यक्ष पद जाता है तो उस स्थिति में कांगड़ा की मंत्री पद पर दावेदारी और मजबूत होगी। कांगड़ा से संजय रतन भी मंत्री पद की दावेदारी में माने जाते हैं। चंबा को भी मंत्री मिल सकता है। मुख्यमंत्री सुक्खू कुछ समय पहले मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दे चुके हैं। हालांकि, कब मंत्रिमंडल में इस एक पद को भरा जाएगा इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभा सिंह का अप्रैल में होगा कार्यकाल पूरा
प्रतिभा सिंह का कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के रूप में कार्यकाल अप्रैल में पूरा होने जा रहा है। वह अध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी कि नहीं। इस पर अभी तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं है। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल कह चुकी हैं कि इस पर हाईकमान को निर्णय लेना है। पार्टी का एक गुट उन्हें अध्यक्ष बनाए रखने का पुरजोर पक्ष ले रहा है, मगर कांग्रेस का दूसरा खेमा हाईकमान को एक परिवार एक पद की दलील दे चुका है। आलाकमान किस गुट की सुनता है, यह अप्रैल या इसके बाद मालूम होगा। ऐसे में अगर प्रतिभा सिंह अध्यक्ष बनी रहती हैं तो उस स्थिति में कांगड़ा और मंडी दोनों ही संसदीय क्षेत्रों की मंत्री पद पर प्रबल दावेदारी बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed