फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   New airport in Jahoo soon: MP Anurag Thakur

अब हिमाचल में बनेगा एक और हवाई अड्डा, अनुराग ने किया खुलासा

Wed, 18 Apr 2018 08:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सरकाघाट (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, सरकाघाट (मंडी) Updated Wed, 18 Apr 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
New airport in Jahoo soon: MP Anurag Thakur

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मंडी और हमीरपुर जिलों के केंद्र बिंदू जाहू में हवाई अड्डा बनाए जाने को लेकर केंद्र सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इस स्थान को केंद्र और प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उपयुक्त बताया है।

विज्ञापन


हवाई अड्डा बनाए जाने को लेकर यहां भूमि की पैमाइश भी शुरू करवा दी गई है। डली में करीब 3 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी की संभावना को देखते हुए नागरिक एवं उड्डयन मंत्रालय ने हवाई अड्डे को लेकर प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


सांसद अनुराग ठाकुर डमरोग में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि केंद्रीय उड्डयन टीम को यह जगह सबसे उपयुक्त लगी क्योंकि यहां पर न तो फॉग की समस्या है और न ही कोई अन्य रुकावट।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी यहां पर हवाई अड्डे के निर्माण को उचित स्थान माना है। मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा भी यहां पर हवाई अड्डा बनाने के पक्ष में हैं। अगर जाहू में हवाई अड्डे की कवायद रंग लाई तो प्रदेश के पर्यटन में चार पंख लग जाएंगे।


सीर खड्ड के साथ सरकारी जमीन
सीर खड्ड के साथ लगती अधिकतर जमीन सरकारी है। यहां पर निजी भूमि नाममात्र ही है। इस लिहाज से सरकार को यहां पर बहुत कम खर्च करना पड़ेगा।

अगर क्लेम देना पड़े तो मात्र दस प्रतिशत का ही भुगतान करना पड़ेगा। इसके अलावा इस जमीन पर पेड़ भी बहुत कम है, जिसके चलते हवाई पट्टी बनाने के लिए अधिक कार्य नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed