फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Neither ICU nor ventilator, still skull surgery was done; Kullu became the first district hospital

Himachal: न आईसीयू, न ही वेंटिलेटर फिर भी कर दी खोपड़ी की सर्जरी; पहल जिला अस्पताल बना कुल्लू

Mon, 26 May 2025 11:50 AM IST
Krishan Singh राजीव नैय्यर, संवाद न्यूज, कुल्लू
राजीव नैय्यर, संवाद न्यूज, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 May 2025 11:50 AM IST
सार

अस्पताल में मेडिकल कॉलेजों की तरह न तो क्रिटिकल केयर की सुविधा है और न ही आईसीयू और न वेंटिलेटर की व्यवस्था है। इसके बावजूद जोखिम पूर्ण सर्जरी को करने में चिकित्सकों ने कामयाबी मिली। इस सर्जरी में मरीज की जान भी जा सकती थी।  

विज्ञापन
Neither ICU nor ventilator, still skull surgery was done; Kullu became the first district hospital
सफल ऑपरेशन के बाद मरीज। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने न्यूरोसर्जिकल (खोपड़ी की हड्डी) का सफल ऑपरेशन किया है। क्रेनियोप्लास्टी अस्पताल के विशेषज्ञ सर्जन और टीम ने मरीज को बचाने के लिए बड़ा जोखिम उठाया, जिसमें वे कामयाब रहे। अस्पताल में मेडिकल कॉलेजों की तरह न तो क्रिटिकल केयर की सुविधा है और न ही आईसीयू और न वेंटिलेटर की व्यवस्था है। इसके बावजूद जोखिम पूर्ण सर्जरी को करने में चिकित्सकों ने कामयाबी मिली। इस सर्जरी में मरीज की जान भी जा सकती थी।  

विज्ञापन

चिकित्सकों के इस कारनामे से कुल्लू अस्पताल मेडिकल कॉलेजों के बाद प्रदेश का पहला अस्पताल बना है, जिसमें न्यूरोसर्जिकल क्रेनियोप्लास्टी का ऑपरेशन हुआ है। विशेषज्ञ सर्जन डॉ. कमल दत्ता ने कहा कि मरीज की ढाई घंटे तक सर्जरी की गई। इसके बाद अब वह बिल्कुल स्वस्थ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में काबिल चिकित्सकों की टीम तैनात है, जो मरीजों को हर उपचार सुविधा देने के लिए कृतसंकल्प है। न्यूरोसर्जिकल क्रेनियोप्लास्टी का एक क्षेत्रीय अस्पताल में होना बड़ी कामयाबी है। यह जिला के लिए गर्व की बात है। विशेषज्ञ चिकित्सक व स्टाफ इसके लिए बधाई के पात्र हैं। मरीज सतीश के उपचार के लिए उपायुक्त कुल्लू से भी आर्थिक मदद के लिए पत्राचार किया है। डॉ. एनआर पवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
 

विज्ञापन

सड़ गई थी खोपड़ी की हड्डी
23 वर्षीय मरीज सतीश करीब दो साल पहले सड़क हादसे का शिकार हुआ था। उसने माता-पिता को खो दिया। इस दौरान उसको सिर में चोट लगी थी। खोपडी की हड्डी सड़ गई थी, जिस वजह से मरीज को बचाने के लिए उसकी न्यूरोसर्जिकल क्रेनियोप्लास्टी करनी पड़ी है।

क्या होती है क्रेनियोप्लास्टी सर्जरी
क्रेनियोप्लास्टी एक न्यूरोसर्जिकल प्रक्रिया है, जो खोपड़ी में हड्डी की मरम्मत करती है। क्रेनियोप्लास्टी का उपयोग आमतौर पर खोपड़ी की हड्डी के खो जाने या क्षतिग्रस्त होने पर किया जाता है। इस ऑपरेशन में खोपड़ी के खो गए हिस्से को बोन ग्राफ्ट और प्लास्टिक प्लेट से भर दिया जाता है।

ऑपरेशन की टीम में ये रहे शामिल विशेषज्ञ सर्जन डॉ. कमल दत्ता ने
कहा कि सर्जरी न्यूरो सर्जन की देखरेख में की है। उनके साथ एनएसथेटिक्स डॉ. राजीव शासनी, डॉ. ईशा और डॉ. अनु के अलावा ओटीए निर्मला, शिवानी व स्टाफ नर्स अंजलि शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed