फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   neeraj bharti complaint in police station

पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने दर्ज कराई मारपीट की शिकायत

Sun, 26 May 2019 05:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 May 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
neeraj bharti complaint in police station
नीरज भारती (फाइल फोटो)

पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जवाली पुलिस थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में भारती समेत सुरेंद्र छिंदा, विनय कुमार, संसार सिंह संसारी, मनु शर्मा, राजेंद्र कुमार, राजेश गुलेरिया, मनवीर सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


नीरज भारती ने शिकायत में कहा है कि 25 मई को वह अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान जितेंद्र सिंह नामक शख्स ने उन्हें फेसबुक पर कमेंट किया। यही नहीं, उनके लिए अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। इस पर जब वह अपने स्टील उद्योग की ओर जाने लगे तो उनके दोस्त गैस एजेंसी के पास मिलने को खड़े हो गए।
विज्ञापन


वे अपने दोस्तों से बातचीत कर रहे थे कि इसी दौरान जितेंद्र सिंह सहित अन्य लोग वहां पर आ गए और उनके साथ लड़ाई-झगड़ा करना शुरू कर दिया। नीरज भारती ने शिकायत में कहा है कि लड़ाई झगड़ा करने वाले भाजपा कार्यकर्ता हैं जिन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। उधर, एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि पूर्व सीपीएस नीरज भारती सहित अन्य ने पुलिस थाना जवाली में शिकायत दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ की गई है शिकायत
नीरज भारती और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पुलिस में दी गई शिकायत में जितेंद्र सिंह निवासी पपाहन, नरेंद्र सिंह उर्फ शिंटू निवासी पपाहन, नीतीश निवासी पपाहन, गोगी पठानिया निवासी मकड़ाहन, अनूप कुमार निवासी मकड़ाहन, दीपू राणा निवासी बट भलूं, अरुण गुलेरिया निवासी ढन, मनु पठानिया निवासी सोहड़ा, सुलक्षण शर्मा निवासी जवाली, कुलवीर सिंह निवासी नरगाला, सतीश कुमार निवासी जवाली, पंकज डोगरा, तरसेम सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed