{"_id":"58c567954f1c1be618dc518a","slug":"need-of-change-in-himachal-congress-cm-virbhadra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री वीरभद्र बोले, हिमाचल कांग्रेस में बदलाव की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री वीरभद्र बोले, हिमाचल कांग्रेस में बदलाव की जरूरत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 12 Mar 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि अब प्रदेश में कांग्रेस संगठन में बदलाव की जरूरत है। रविवार को गेयटी थियेटर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सीएम वीरभद्र सिंह ने पत्रकारों से यह बात कही। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए थे।
विज्ञापन
पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर सीएम ने कहा कि यह जनता का फैसला है और जनता का जो फैसला होता है, वह सही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पंजाब में जीती है जबकि मणिपुर और गोवा में आगे है। भाजपा मणिपुर में गठबंधन करके सरकार बनाने की
विज्ञापन
फिराक में है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सत्ता पर काबिज पार्टी राज्य की राजनीति को मेन्युप्लेट करती है। ऐसे में अब प्रदेश में कांग्रेस में बदलाव की जरूरत है। हालांकि, उन्होंने हिमाचल में होने वाले चुनाव पर कहा है कि एक मर्तबा फिर यहां पर कांग्रेस की सरकार बनेगी।
विज्ञापन