फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NDRF base center to be built in Rampur: FCA approved, rescue work will be done immediately during disasters

रामपुर में बनेगा एनडीआरएफ का बेस सेंटर: एफसीए मंजूरी मिली, आपदाओं के समय होगा तुरंत बचाव कार्य

Thu, 03 Feb 2022 01:56 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Feb 2022 01:56 AM IST
सार

रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में होने वाली किसी भी आपदा के समय एनडीआरएफ के जवान राहत कार्यों को अंजाम देंगे। वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश के मंडी, नालागढ़ और रामपुर में एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की कंपनियां काम कर रही हैं। रामपुर उपमंडल के ज्यूरी में एनडीआरएफ की कंपनी अस्थायी तौर से चल रही है, जिसमें करीब 50 जवानों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
NDRF base center to be built in Rampur: FCA approved, rescue work will be done immediately during disasters
रामपुर में जल्द ही एनडीआरएफ का बेस सेंटर स्थापित होगा। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के रामपुर में जल्द ही एनडीआरएफ का बेस सेंटर स्थापित होगा। इससे सतलुज नदी में आने वाली बाढ़ सहित अन्य आपदाओं के समय राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू हो सकेंगे। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में होने वाली किसी भी आपदा के समय एनडीआरएफ के जवान राहत कार्यों को अंजाम देंगे। वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश के मंडी, नालागढ़ और रामपुर में एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की कंपनियां काम कर रही हैं। रामपुर उपमंडल के ज्यूरी में एनडीआरएफ की कंपनी अस्थायी तौर से चल रही है, जिसमें करीब 50 जवानों की तैनाती की गई है। अब जल्द ही रामपुर के डकोलढ़ में एनडीआरएफ का बेस सेंटर स्थापित होगा, जिसमें करीब 500 जवानों की तैनाती होगी।

विज्ञापन


बेस सेंटर के निर्माण के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से करीब 50 बीघा भूमि का चयन किया गया है और इस भूमि की एफसीए मंजूरी का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। जल्द ही यहां बेस सेंटर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मंडी, नालागढ़ और रामपुर स्थित कंपनियां अभी हेडक्वार्टर जसूर से ऑपरेट हो रही हैं। एनडीआरएफ टीम जिला शिमला, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल स्पीति तक अपनी तुरंत सेवाएं उपलब्ध करवाएगी। एनडीआरएफ के अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि आपदा के समय एनडीआरएफ 24 घंटे सेवाएं देने के लिए तत्पर है। रामपुर में बेस सेंटर बनने से प्रदेश के चार जिलों के लोगों को तुरंत मदद मिलेगी। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने कहा कि रामपुर के डकोलढ़ में जल्द ही एनडीआरएफ का बेस सेंटर स्थापित होगा। सेंटर की आधारभूत संरचना के लिए करीब 50 बीघा से अधिक भूमि चयनित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed