{"_id":"67b49e9b06c3d5fa140ecf74","slug":"ncc-is-not-just-an-organization-but-a-platform-for-discipline-shukla-shimla-news-c-19-1-sml1034-488806-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी केवल संगठन नहीं \nअनुशासन का मंच : शुक्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी केवल संगठन नहीं अनुशासन का मंच : शुक्ल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राज्यपाल से मिले कैंप से लौटे कैडेटनशा मुक्ति अभियान में भाग लेने का किया आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। गणतंत्र दिवस की परेड के कैंप में भाग लेने वाले प्रदेश के एनसीसी कैडेट मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मिले। इस कैंप में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ एनसीसी निदेशालय के 93 कैडेटों ने भाग लिया था। इनमें प्रदेश के 23 कैडेट शामिल रहे।
राज्यपाल ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समारोह में राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए इन कैडेटों की सराहना की। शुक्ल ने कहा कि हिमाचल ‘वीर भूमि’ है, कैडेटों की भागीदारी प्रदेश के लिए गौरव की बात है। कहा कि एनसीसी केवल एक संगठन नहीं है बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, देशभक्ति और सेवा के लिए एक सशक्त मंच है। उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा और सेवा में राज्य के युवाओं के अपार योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कैडेटों से कहा कि वह इस गौरवशाली परंपरा के ध्वजवाहक हैं। उन्होंने कैडेटों से नशा मुक्त अभियान में शामिल होने का आह्वान किया। ब्रिगेडियर रोवेन ने एनसीसी दल की ओर से धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव चंद्र प्रकाश वर्मा, डिप्टी कमांडर कर्नल एएस बैंस, प्रशिक्षण अधिकारी कर्नल रवि कुमार सैनी, कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रवीण ठाकुर और एनसीसी ग्रुप शिमला के अन्य अधिकारी तथा प्रशिक्षण स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन