{"_id":"64247331f4807b529600e945","slug":"navjot-singh-of-una-shalini-of-sirmaur-won-the-3-000-meter-race-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ऊना के नवजोत सिंह, सिरमौर की शालिनी ने जीती 3,000 मीटर दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ऊना के नवजोत सिंह, सिरमौर की शालिनी ने जीती 3,000 मीटर दौड़
Wed, 29 Mar 2023 10:50 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 29 Mar 2023 10:50 PM IST
सार
लड़कियों के वर्ग में सिरमौर की शालिनी ने पहला, ऊना की वंशिका ने दूसरा, कुल्लू की युवा देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 5,000 मीटर के लड़कों के वर्ग में रोहित ने पहला, विवेक चौधरी ने दूसरा और मोहित कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज दौड़ प्रतियोगिता
- फोटो : संवाद
विस्तार
कहलूर खेल परिसर स्थित एथलेटिक्स मैदान में बुधवार को राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज दौड़ प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में मध्यम और लंबी दूरी की दौड़ कराई गई। 3,000 मीटर के लड़कों के वर्ग में ऊना के नवजोत सिंह ने पहला, अभिषेक सिंह ने दूसरा और कुल्लू के ऋषभ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में सिरमौर की शालिनी ने पहला, ऊना की वंशिका ने दूसरा, कुल्लू की युवा देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 5,000 मीटर के लड़कों के वर्ग में रोहित ने पहला, विवेक चौधरी ने दूसरा और मोहित कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में मंडी की आस्था ने पहला, हमीरपुर की राशि ने दूसरा और मंडी की मानशी ठाकुर ने तीसरा प्राप्त किया।
विज्ञापन
प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमश:: 15,000, 10,000, 8,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने दौड़ को हरी झंडी दिखा कर किया। शुभारंभ अवसर पर जिला खेल अधिकारी रविशंकर ने मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का समापन अतिरिक्त उपायुक्त निधि पटेल ने किया। उन्होंने विजेताओं को इनाम देकर पुरस्कृत किया। इस मौके खेल छात्रावास के प्रभारी मनोज ठाकुर, कोच प्रदीप कालिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
एमएलएसएम कॉलेज ने जीती टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता
नलवाड़ मेले के उपलक्ष्य में आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता एमएलएसएम कॉलेज ने जीती। उसने फाइनल में सुंदरनगर अकादमी को हराया। सुंदरनगर अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरोें में 4 विकेट के नुकसान पर 45 रन बनाए। जवाब में एमएलएसएम की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 46 रन बना मैच जीत हासिल की। विजेता और उप विजेता टीम को हिमाचल टेनिस बाल संघ के सचिव लोकेश शर्मा ने सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन