{"_id":"5ceb8b60bdec220754347d02","slug":"naveen-gautam-work-for-digital-india-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर के नवीन राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर के नवीन राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व
Mon, 27 May 2019 12:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 27 May 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला हमीरपुर के पंधेड़ निवासी नवीन गौतम स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के संयुक्त रूप से चलाए जा रहे कार्यक्रम शिक्षा को सूचना प्रौद्योगिकी द्वारा सुदृढ़ और प्रभावी तरीकों से लागू करने के लिए प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। नवीन गौतम वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में बायोलॉजी प्रवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
भारत सरकार की डिजीटल इंडिया मुहिम के अंतर्गत केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान नई दिल्ली और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से संयुक्त रूप से शिक्षा को सूचना प्रौद्योगिकी द्वारा सुदृढ़ व प्रभावी तरीकों से लागू करने के लिए कार्यक्रम चलाया गया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में देश भर से सिर्फ कुछेक आईसीटी एक्सपर्ट अध्यापकों को ही बुलाया जाता है। नवीन को यह मौका प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी द्वारा शिक्षा में उनके अहम योगदानों के लिए मिला है। वह प्रदेश के पहले ऐसे अध्यापक हैं, जिन्हें राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय आईसीटी अवार्ड से नवाजा है।
विज्ञापन
आईसीटी में नेशनल मेंटर का दर्जा हासिल है। इस कार्यक्रम में उन्हें ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से स्कूलों में अध्यापकों व बच्चों को कैसे तैयार किया जाए, की अहम जानकारी व प्रशिक्षण दिया जाएगा।