जेओए के 20 पदों पर भर्ती करेगा नौणी विवि, मांगे ऑनलाइन आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन अनुबंध के आधार पर जूनियर ऑफिस सहायक के बीस पदों पर भर्ती करेगा। विवि ने अधिसूचना जारी कर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
अधिसूचना के अनुसार जेओए के पोस्ट कोड-101 में बीस पद अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे। इनमें से नौ पद सामान्य वर्ग, दो पद सामान्य आईआरडीपी और सामान्य वर्ग भूतपूर्व सैनिक का एक पद आरक्षित किया गया है।
इसके अलावा अनुसूचित जाति वर्ग के तीन, अनुसूचित जाति भूतपूर्व सैनिक का एक पद आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जनजाति के लिए एक और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए तीन पद आरक्षित किए गए हैं। जेओए के आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के लिए पांच सौ रुपये फीस निर्धारित की गई है।
पदों के लिए ये योग्यता जरूरी
बीपीएल और शारीरिक रूप से दिव्यांग अभ्यर्थी के लिए 125 रुपये, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए भी 125 रुपये फीस निर्धारित की गई है।
आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को अपनी फीस डेबिड कार्ड, क्रेडिट कार्ड या फिर नेट बैकिंग के माध्यम से जमा करवानी होगी। इसमें अभ्यर्थी का अंग्रेजी और हिंदी में कंप्यूटर में टाइपिंग टेस्ट भी होगा।
इस टेस्ट के लिए अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड प्रति मिनट 30 शब्द, हिंदी में प्रति मिनट 25 शब्द होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के लिए 100 अंक की परीक्षा होगी और परीक्षा का समय 90 मिनट का होगा।
इस संबंध में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार राकेश कुमार का कहना है कि जेओए के 20 पद अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे। अभ्यर्थी दस अगस्त को दोपहर 11:59 मिनट तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।