{"_id":"626bd97dc13a6d5a3d0c3b49","slug":"national-women-s-t20-cricket-competition-himachal-s-daughters-in-quarter-finals-on-the-strength-of-harleen-deol","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय महिला टी-20 प्रतियोगिता: हरलीन देओल के शानदार प्रदर्शन से क्वार्टर फाइनल में हिमाचल की बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय महिला टी-20 प्रतियोगिता: हरलीन देओल के शानदार प्रदर्शन से क्वार्टर फाइनल में हिमाचल की बेटियां
Fri, 29 Apr 2022 05:56 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 29 Apr 2022 05:56 PM IST
सार
हरलीन देओल के हरफनमौला खेल के दम पर प्री क्वार्टर फाइनल में हिमाचल ने गोवा को पराजित किया। 30 अप्रैल को हिमाचल का मुकाबला महाराष्ट्र से होगा। गोवा के साथ खेले गए प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हिमाचल टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट खोकर 167 रन बनाए।
विज्ञापन
हरलीन देओल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की सीनियर महिला क्रिकेट टीम ने राष्ट्रीय महिला टी-20 प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हरलीन देओल के हरफनमौला खेल के दम पर प्री क्वार्टर फाइनल में हिमाचल ने गोवा को पराजित किया। 30 अप्रैल को हिमाचल का मुकाबला महाराष्ट्र से होगा। गोवा के साथ खेले गए प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हिमाचल टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट खोकर 167 रन बनाए। इसमें हरलीन देओल ने 84 रन की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन
नितिका सिंह ने 43 रन का योगदान दिया। 167 रन के स्कोर को पीछा करते हुए गोवा की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 164 रन ही बना पाई। हिमाचल की गेंदबाज अनीशा अंसारी ने तीन, हरलीन दओल ने दो और एन. चौहान ने एक विकेट हासिल किया। एचपीसीए क्रिकेट संचालन समिति के चेयरमैन आरपी सिंह ने बताया कि हिमाचली की महिला टीम ने प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब हिमाचल का मुकाबला महाराष्ट्र से होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि महिला टीम का जीत का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और इस बार टीम चैंपियन बनेगी।
विज्ञापन