फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National Women's T20 Cricket Competition: Himachal's daughters in quarter finals on the strength of Harleen Deol

राष्ट्रीय महिला टी-20 प्रतियोगिता: हरलीन देओल के शानदार प्रदर्शन से क्वार्टर फाइनल में हिमाचल की बेटियां

Fri, 29 Apr 2022 05:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Apr 2022 05:56 PM IST
सार

हरलीन देओल के हरफनमौला खेल के दम पर प्री क्वार्टर फाइनल में हिमाचल ने गोवा को पराजित किया। 30 अप्रैल को हिमाचल का मुकाबला महाराष्ट्र से होगा। गोवा के साथ खेले गए प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हिमाचल टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट खोकर 167 रन बनाए।

विज्ञापन
National Women's T20 Cricket Competition: Himachal's daughters in quarter finals on the strength of Harleen Deol
हरलीन देओल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की सीनियर महिला क्रिकेट टीम ने राष्ट्रीय महिला टी-20 प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हरलीन देओल के हरफनमौला खेल के दम पर प्री क्वार्टर फाइनल में हिमाचल ने गोवा को पराजित किया। 30 अप्रैल को हिमाचल का मुकाबला महाराष्ट्र से होगा। गोवा के साथ खेले गए प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हिमाचल टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट खोकर 167 रन बनाए। इसमें हरलीन देओल ने 84 रन की नाबाद पारी खेली।

विज्ञापन


नितिका सिंह ने 43 रन का योगदान दिया। 167 रन के स्कोर को पीछा करते हुए गोवा की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 164 रन ही बना पाई। हिमाचल की गेंदबाज अनीशा अंसारी ने तीन, हरलीन दओल ने दो और एन. चौहान ने एक विकेट हासिल किया। एचपीसीए क्रिकेट संचालन समिति के चेयरमैन आरपी सिंह ने बताया कि हिमाचली की महिला टीम ने प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब हिमाचल का मुकाबला महाराष्ट्र से होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि महिला टीम का जीत का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और इस बार टीम चैंपियन बनेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed