फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   national women's commission President rekha sharma statement in shimla

परिवार की समृद्धि और खुशहाली महिलाओं पर निर्भर: रेखा शर्मा

Fri, 02 Aug 2019 10:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Aug 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
national women's commission President rekha sharma statement in shimla
- फोटो : अमर उजाला

महिलाएं अपने स्वास्थ्य और पोषण का ध्यान रखें ताकि स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में उनका सहयोग और भूमिका अधिक प्रबल हो सके। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने महिला स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण और शारीरिक विकास विषय पर राज्य महिला आयोग की ओर से शुक्रवार को न्यायिक अकादमी घंडल में एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। शर्मा ने कहा कि महामारी प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया है, इसके संबंध में समाज को पुरानी कुरीतियों को त्याग देना चाहिए। परिवार की समृद्धि एवं खुशहाली महिलाओं पर निर्भर करती है। इसके लिए परिवार एवं समाज के प्रत्येक नागरिक को जागरूक और सजग होना चाहिए। उन्होंने महिलाओं के मानसिक स्वस्थता के प्रति भी विशेष ध्यान देने की अपील की। महिला तभी एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती है, यदि वह शारीरिक एवं मानसिक तौर पर पूर्णतया स्वस्थ हो।

विज्ञापन


राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, संरक्षण, स्वास्थ्य और सशक्तीकरण के लिए कई काम किए जा रहे हैं। इस अवसर पर गुजरात राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा ललिना बेन, झारखंड महिला आयोग की अध्यक्षा कल्याणी शरण, हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्षा प्रीति भारद्वाज, सदस्य रेणु भाटिया और सदस्य झारखंड महिला आयोग शर्मिला सोरनए उप निदेशक पंजाब महिला आयोग विजय कुमार, राज्य महिला आयोग की सदस्य मंजरी नेगी, इंदू बाला, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव निशा सिंह, आईपीएस अंजुम आरा, डॉ. सुषमा रेवाल, डॉ. बीष्ण धीमान, डॉ. सीमा ठाकुर, प्रधानाचार्य मीनाक्षी, डॉ. अंजलि चौहान, न्यायिक अकादमी घंडल के निदेशक वीरेंद्र शर्मा और महिला एवं बाल विकास के निदेशक राजेश शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed