फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   National Statistics Office Report revealed that obesity in Himachal Pradesh women is more than Jammu and Uttar

रिपोर्ट से खुलासा: उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर से ज्यादा हिमाचल प्रदेश की महिलाओं में मोटापा

Fri, 24 Mar 2023 01:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 24 Mar 2023 01:50 PM IST
सार

मोटापे से ग्रस्त वयस्कों का अनुपात रोचक तथ्य बयान करता है। यह तथ्य इस धारणा को तोड़ता है कि पहाड़ में मैदान की तुलना में कम मोटापा होता है।

विज्ञापन
National Statistics Office Report revealed that obesity in Himachal Pradesh women is more than Jammu and Uttar
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हिमाचल, उत्तराखंड और जम्म-कश्मीर सरीखे पहाड़ी राज्यों में भी महिलाएं मोटापे का शिकार हो रही हैं। हिमाचल में उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर से ज्यादा महिलाएं मोटापे से ग्रस्त हैं। यह खुलासा राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) की वूमेन एंड मेन इंडिया रिपोर्ट से हुआ है। हाल ही में जारी रिपोर्ट में यह तथ्य भी सामने आया है कि उत्तराखंड, जम्म-कश्मीर और हिमाचल की तुलना में उत्तर पूर्वी राज्यों की महिलाएं ज्यादा तंबाकू प्रेमी हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट बताती है कि साल-दर-साल लोगों में मोटापा बढ़ रहा है। रिपोर्ट में पुरुषों की तुलना में महिलाओं में मोटापा और तंबाकू सेवन के संबंध में आंकड़े दिए गए हैं। ये आंकड़े 2015-16 और 2019-20 के राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण से जुटाए गए हैं। मोटापे से ग्रस्त वयस्कों का अनुपात रोचक तथ्य बयान करता है। यह तथ्य इस धारणा को तोड़ता है कि पहाड़ में मैदान की तुलना में कम मोटापा होता है।
विज्ञापन


हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में पुरुषों-महिलाओं के मोटापे का अनुपात इस मिथक को गलत साबित करता है। हिमालयी राज्यों की महिलाओं में उत्तरपूर्वी राज्यों की महिलाएं तंबाकू का अधिक उपयोग करती हैं। उत्तराखंड में 33.7% पुरुषों की तुलना में 4.6% महिलाएं तंबाकू प्रयोग करती हैं। हिमाचल में 32.3 पुरुषों की तुलना में 1.7% महिलाएं और जम्मू-कश्मीर में 38.3 पुरुषों की तुलना में 1.7% महिलाएं तंबाकू सेवन करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ रहा है मोटापा : आंकड़े बता रहे हैं कि पुरुषों और महिलाओं में मोटापा बढ़ रहा है। वर्ष 2015-16 में उत्तराखंड में 17.7 प्रतिशत पुरुषों में मोटापा था, जो 2019-21 में 27.1 प्रतशित हो गया। राज्य में 2015-16 में 20.4 प्रतिशत महिलाएं मोटापे की शिकार थी, जो 2019-21 में 29.8 प्रतिशत महिलाएं मोटापे से ग्रस्त हैं।


यूपी की तुलना में उत्तराखंड के पुरुष, महिलाएं ज्यादा मोटापा से ग्रस्त हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2015-16 में हुए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-4 में यूपी में 12.5 पुरुष और 16.5% महिलाएं मोटापे की शिकार थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed