फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   National Sports Day: Jagdish has trained more than 100 national level wrestlers

Sports Day: 100 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के पहलवान तैयार कर चुके हैं परशुराम अवाॅर्डी जगदीश कुमार

Thu, 29 Aug 2024 10:42 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Aug 2024 10:42 AM IST
सार

बिलासपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के डीपीई ने कुश्ती के 100 से अधिक राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार किए हैं। 

विज्ञापन
National Sports Day: Jagdish has trained more than 100 national level wrestlers
परशुराम अवाॅर्डी जगदीश कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के डीपीई ने कुश्ती के 100 से अधिक राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार किए हैं। परशुराम अवाॅर्डी जगदीश कुमार ने हिमाचल की कुश्ती को नई पहचान दी है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले जगदीश आज भी देश के लिए खिलाड़ी तैयार करने में लगे हैं। स्कूली राष्ट्रीय गेम्स में उनके शिष्यों ने दो स्वर्ण, दो कांस्य पदक जीते हैं। वहीं, सीनियर नेशनल में उनके शिष्य अजय ने रजत और एक महिला पहलवान ने कांस्य पदक हासिल किया है।

विज्ञापन


जगदीश राष्ट्रीय स्तर के पहलवान रहे हैं। 1994 में उन्होंने हिमाचल कुमार और ऑल हिमाचल का खिताब जीता। वर्ष 1994 और 1996 में सीनियर नेशनल का खिताब हासिल किया है। 1998 में हिमाचल केसरी बने। मिंजर मेले में भी पांच बार विजेता रहे हैं। 2005 में जगदीश ने पंजगाईं स्कूल में बतौर डीईपी ज्वाइन किया। उसी समय से खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में लग गए। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में भी उन्होंने प्रदेश को बेहतर खिलाड़ी दिए। उनके सराहनीय कार्यों के चलते 2019 में उन्हें परशुराम अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। जगदीश मोरसिंघी स्कूल में सेवाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed