फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   national sports day: 500 runners gave the message of staying healthy in Run for Fun, Walk and Talk Marathon

Bilaspur News: रन फॉर फन और वॉक एंड टॉक मैराथन में 500 धावकों ने दिया स्वस्थ रहने का संदेश

Tue, 29 Aug 2023 07:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Aug 2023 07:54 PM IST
विज्ञापन
national sports day: 500 runners gave the message of staying healthy in Run for Fun, Walk and Talk Marathon
रन फॉर फन और वॉक एंड टॉक मैराथन - फोटो : संवाद

हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को समर्पित राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर क्रिकेट संघ बिलासपुर की ओर से रन फॉर फन, वॉक एंड टॉक मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मुख्य संयोजक अनिरुद्ध शर्मा ने बताया क्रिकेट एसोसिएशन बिलासपुर ने चंगर सेक्टर में स्थित शहीद स्मारक पर रन फॉर फन, वॉक एंड टॉक का आयोजन किया। इसमें करीब 500 लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन


इस दौरान 7.5 किलोमीटर की रन फॉर फन, 7.5 किलोमीटर की वॉक एंड टॉक पूरी कर धावकों ने स्वस्थ रहने का संदेश दिया। रन फॉर फन में 14 से 25, 25 से 45 आयु वर्ग, जबकि वॉक एंड टॉक में 45 से 75 आयु तक के धावकों ने भाग लिया। सभी धावकों को क्रिकेट एसोसिएशन बिलासपुर ने टी शर्ट भेंट की। क्रिकेट संघ बिलासपुर की ओर से विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे विजेता
लड़कियों के 14 से 25 आयु वर्ग में श्वेता प्रथम, तान्या द्वितीय, सइमा तृतीय रहीं। 25 से 45 पुरुष वर्ग में चेतराम प्रथम, अमरनाथ द्वितीय, पवन तृतीय रहे। लड़कों के 14 से 25 आयु वर्ग में अमरिंदर प्रथम, नीरज द्वितीय, महेंद्र तृतीय रहे। 12 वर्ष से नीचे लड़कों में नितिन प्रथम, यश द्वितीय, शिवम तृतीय रहे।

ये भी रहे मौजूद
इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक अनिरुद्ध शर्मा, क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विशाल जगोता, प्रणव सिंह, प्रेस सचिव कर्ण चंदेल, सोशल मीडिया इंचार्ज करप्रीत मेहता, राजीव शर्मा, चमन शर्मा, सुनील कुमार, कमल महाजन, विशाल रतवान, सचिन भारद्वाज, जितेंद्र ठाकुर, बलवीर ठाकुर, महेंद्र चंदेल, आरके रघु, विजय सोनी, आशीष कपिल व आर्यवर्त शर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।

10 किलोमीटर दौड़ में रोहित और मानसी ने जीता गोल्ड

 वल्लभ कॉलेज मंडी की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस पर पड्डल मैदान में महिला एवं पुरुष वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया। प्रो. चमन लाल ने बताया कि 10 किलोमीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में रोहित और महिला वर्ग में मानसी ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर शिवानी और अभिषेक रहे। नीतीश संधू, राहुल, लीला विलास, अश्विनी कुमार, राजीव ठाकुर, गणेश भारद्वाज, सूरज, डिंपल, रेशमा, आंचल, जग तारा देवी, नीमा, रंजना कुमारी, निशा देवी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शरीक शारीरिक शिक्षा विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. संतोष कपूर ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। पुरुष वर्ग में 86 और महिला वर्ग में 26 धावकों ने भाग लिया। कॉलेज प्राचार्य सुरीना शर्मा ने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए युवाओं का खेलों में भाग लेना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed