{"_id":"67ad8447fbc9f9d82b0678a7","slug":"national-river-rafting-championship-will-be-held-in-kullu-from-march-20-2025-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rafting Championship: कुल्लू में 20 मार्च से होगी राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप, 18 टीमें होंगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rafting Championship: कुल्लू में 20 मार्च से होगी राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप, 18 टीमें होंगी शामिल
Thu, 13 Feb 2025 06:34 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 13 Feb 2025 06:34 PM IST
सार
चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन की बुधवार को बिलासपुर में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के राज्य महासचिव इम्तियाज खान ने की।
विज्ञापन
रिवर राफ्टिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल 17वीं राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। चैंपियनशिप का आयोजन 20 से 25 मार्च तक कुल्लू के पिरडी राफ्टिंग सेंटर में किया जाएगा। चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन की बुधवार को बिलासपुर में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के राज्य महासचिव इम्तियाज खान ने की। वहीं इंडियन राफ्टिंग फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शौकत पाल सिकंद विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्ल्ड राफ्टिंग फेडरेशन की ओर से अधिकृत द इंडियन राफ्टिंग फाउंडेशन और हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से 20 से 25 मार्च तक कुल्लू पिरडी राफ्टिंग सेंटर में चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न राज्यों की करीब 18 टीमें भाग लेंगी। चैंपियनशिप में राफ्टिंग स्प्रिंट, सलालम, आरएक्स, डाउन रिवर रेस में पुरुष, महिला और मिक्स कैटेगरी के इवेंट करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
बिलासपुर में 9 मार्च को होगी राज्य स्तरीय रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप
राफ्टिंग एसोसिएशन बिलासपुर और हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन की बैठक बिलासपुर में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 15वीं राज्य स्तरीय रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप 9 मार्च को बिलासपुर में करवाई जाएगी। बैठक में द इंडियन राफ्टिंग फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शौकत पाल सिकंद विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में प्रदेश भर में आठ टीमें भाग लेंगी। राज्य स्तरीय रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप में मैराथन राफ्टिंग पुरुष व महिला और मिक्स कैटेगरी के इवेंट करवाए जाएंगे। सतलुज नदी में औहर से लेकर मंडी भराड़ी तक मैराथन राफ्टिंग चैंपियनशिप होगी। जिला एसोसिएशन की अध्यक्ष शिष्टा गौतम ने बताया कि बिलासपुर में पहली बार राफ्टिंग चैंपियनशिप कराई जाएगी।