फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National Nutrition Month celebrated at Anganwadi centers in Chhohara

Shimla News: पारंपरिक अनाज मंडुआ और चौलाई का बताया महत्व

Fri, 09 Oct 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
National Nutrition Month celebrated at Anganwadi centers in Chhohara
चिड़गांव में महिला मंडल ने लगाए परंपारिक अनाज से बनाए गए व्यंजन के स्टाल। संवाद
छौहारा के आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया राष्ट्रीय पोषण माह, स्थानीय अनाज के बताए पौष्टिक गुण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिड़गांव (रोहड़ू)। बाल विकास परियोजना छौहारा के तहत नौवां राष्ट्रीय पोषण माह मनाया गया। इस दौरान विकास खंड के सभी 178 आंगनबाड़ी केंद्रों समेत सर्किल और परियोजना स्तर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। अभियान के माध्यम से लोगों को संतुलित आहार, पौष्टिक भोजन और कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही स्थानीय अनाज और पारंपरिक खाद्य पदार्थों के महत्व को भी बताया गया। पोषण माह के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में स्थानीय अनाज और पारंपरिक खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनियां भी लगाई गईं। इनमें मंडुआ, चौलाई और अन्य पहाड़ी अनाजों को प्रदर्शित कर उनके पौष्टिक गुणों की जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि पारंपरिक अनाज न केवल पहाड़ी संस्कृति और खानपान की पहचान हैं, बल्कि पौष्टिक आहार का भी महत्वपूर्ण स्रोत हैं। इन्हें दैनिक भोजन में शामिल कर संतुलित पोषण को बढ़ावा दिया जा सकता है। अभियान के दौरान महिलाओं, गर्भवती और धात्री माताओं को संतुलित आहार के महत्व, उचित पोषण और कुपोषण से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सरकार की ओर से उपलब्ध सहायता सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध प्राकृतिक खाद्य पदार्थों के उपयोग और पारंपरिक खानपान को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। आठ अक्तूबर को परियोजना स्तर पर राष्ट्रीय पोषण माह का समापन किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) छौहारा अरविंद कुमार सहित विभिन्न संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वस्थ परिवार और कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी विभागों और समुदाय के सामूहिक प्रयासों को आवश्यक बताया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्थानीय खाद्य पदार्थों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article