फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National Ice Hockey Tournament: Himachal opened the account of victory by defeating Telangana

राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता: तेलंगाना को हराकर हिमाचल ने खोला जीत का खाता

Wed, 19 Jan 2022 08:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/काजा (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/काजा (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Jan 2022 08:25 PM IST
सार

9वीं राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप में बुधवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए । प्रतियोगिता के चौथे दिन तीन मैच खेले गए। पहला मैच मेजबान हिमाचल प्रदेश और तेलंगना की टीम के बीच हुआ और हिमाचल ने 2-1 से जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
National Ice Hockey Tournament: Himachal opened the account of victory by defeating Telangana
राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के काजा में 9वीं राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप में बुधवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए । प्रतियोगिता के चौथे दिन तीन मैच खेले गए। पहला मैच मेजबान हिमाचल प्रदेश और तेलंगना की टीम के बीच हुआ और हिमाचल ने 2-1 से जीत दर्ज की। वहीं दूसरा मैच चंडीगढ़ ओर आईटीबीपी के खेल गया। रोमांचक मैच में चंडीगढ़ के महिला खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल खेलते हुए 2-1 से जीत अपने नाम की है। पांच दिनों तक चलने वाली स्पर्धा में खेल प्रेमी भी आइस हॉकी का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। अंतिम मुकाबला लद्दाख और दिल्ली के बीच हुआ है।

विज्ञापन


जिसमें पहली बार लद्दाख टीम के खिलाफ किसी विपक्षी टीम ने गोल किया है। हालांकि इसे पहले हुए मैचों में कोई भी टीम लद्दाख के खिलाफ गोल नहीं कर सकी हैं। इस मुकाबले में लद्दाख ने दिल्ली को 7-1 से हराया है और लद्दाख की टीम टॉप पर बनी हुई है। लीग में खेली जा रही स्पर्धा में चैंपियनशिप का विजेता कौन होगा इसका गुरुवार को काजा के आइस हॉकी रिंक में होगा। एडीएम काजा मोहन दत शर्मा ने कहा कि पूरी प्रतियोगिता में खेल भावना देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि चार दिनों में सभी टीमों ने अपना बेहतरीन खेल दिखाया है। वीरवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed