फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   National Ice Hockey Championship, ITBP was the winner in women's category and UT Ladakh was the winner in men'

राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप: महिला वर्ग में आईटीबीपी और पुरुष में यूटी लद्दाख विजेता

Wed, 24 Jan 2024 06:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, काजा( लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, काजा( लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Jan 2024 06:42 PM IST
सार

पुरुष वर्ग में फाइनल मैच यूटी लद्दाख और आईटीबीपी के मध्य खेला गया। इसमें यूटी लद्दाख ने जीत हासिल की। लद्दाख ने चार गोल और आईटीबीपी की टीम ने एक गोल किया। 

विज्ञापन
National Ice Hockey Championship, ITBP was the winner in women's category and UT Ladakh was the winner in men'
मुख्यातिथि के साथ विजेता टीमों के खिलाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप में महिला में आईटीबीपी और पुरुष वर्ग में यूटी लद्दाख ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। काजा में कृत्रिम बर्फ से बने रिंक पर बुधवार को आईटीबीपी और यूटी लद्दाख के बीच महिला वर्ग का फाइनल हुआ। रोमांचक मुकाबले में आईटीबीपी ने यूटी लद्दाख को 3-2 से हराया। वहीं, पुरुष वर्ग के फाइनल में यूटी लद्दाख के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आईटीबीपी को 4-1 से मात दी। समापन समारोह में उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। दोनों वर्गों में प्रथम रही टीमों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इसके अलावा कोच अमित बेलबाल, डीपीई सोनम, छेरिंग, केसंग, नवांग, छेरिंग आंगदुई, छुल्डिम, नोरबू, केसंग पदमा, छेरिंग दोर्जे, सन्नी, नोरसंग और रिंक की मेंटेनेंस टीम के सदस्यों को भी नवाजा गया।

विज्ञापन

विज्ञापन



लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर कार्यक्रम में शरीक नहीं हो पाए। अपने संदेश में उन्होंने प्रतियोगिता में महिला वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली हिमाचल की टीम को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की बात कही। समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले प्रतिभागियों को 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव हरजिंद्र जींदी, सीओ आईटीबीपी बंसत कुमार नोगल, अध्यक्ष आइस हॉकी एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश अभय डोगरा और तहसीलदार डॉ. कंचन, एसडीएम अमरेंद्र सिंह नेगी इस मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी में होगा स्पीति कप का आयोजन
एडीसी राहुल जैन ने कहा कि फरवरी में स्पीति में स्पीति कप आयोजन किया जाएगा। इसमें स्पीति की ही टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि स्पीति के पर्यटन के लिए आइस हॉकी का आयोजन वरदान साबित हो रहा है। आने वाले समय में इसे और बढ़ावा दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed