फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   national green tribunal order to seal 6 hotels in shimla

शिमला के छह होटलों पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की बड़ी कार्रवाई

Fri, 15 Jul 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 15 Jul 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
national green tribunal order to seal 6 hotels in shimla
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने राजधानी शिमला के छह होटलों पर बड़ी कार्रवाई है। ट्रिब्यूनल ने प्रदेश सरकार को शिमला शहर के उन 6 होटलों को तुरंत प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए हैं जिन्होंने एनजीटी के आदेशानुसार अपने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं लगाये हैं।

विज्ञापन


इन होटलों में मुंडाघाट का पेसिफिक रिजार्ट, गांव संधोरा का मेसर्स सुदृश्य गेस्ट हाउस, ढली बाईपास पर दीपक गेस्ट हाउस, शोघी का मेसर्स हाइवे होम टूरिस्ट, कुफरी का स्नो शेल्टर और समरहिल का मेसर्स कैंप पॉटर हिल रिसॉर्ट्स शामिल है।
विज्ञापन


28 मार्च को पारित आदेशों में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सभी होटलों को अपने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने को कहा था।

तीन महीने के भीतर प्लांट लगाने को कहा था

national green tribunal order to seal 6 hotels in shimla

शिमला शहर में गंदे पानी के कारण फैले पीलिया पर लगाम लगाने के लिए जरूरी आदेशों की मांग को लेकर अभिमन्यु राठौर द्वारा दायर याचिका में एनजीटी ने यह आदेश पारित किये थे। सभी होटलों को तीन महीने के भीतर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने को कहा गया था।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा पेश की गई स्टेट्स रिपोर्ट में शहर व इसके आसपास के 26 होटलों की लिस्ट सौंपी गई। इसमें बताया गया कि 8 होटलों ने ट्रीटमेंट प्लांट लगा दिए हैं जबकि 8 होटलों में ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का काम जारी है।

तीन होटल सीवरेज लाइन से जुड़े हुए हैं। बोर्ड ने बताया कि जिन 8 होटलों ने प्लांट नहीं लगाये हैं उन्हें बंद करने हेतु जरूरी आदेश जारी किये गए हैं। ट्रिब्यूनल के आदेशों से पहले यह होटल सेप्टिक टैंक और सोक पिट्स में सीवरेज डाल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed