राष्ट्रीय शोक के चलते आधा दिन खुले रहे केंद्र सरकार के कार्यालय
प्रदेश में केंद्र सरकार के कार्यालय शुक्रवार को आधा दिन खुले रहे। दोपहर के बाद इन कार्यालयों में अवकाश हुआ। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय शोक के चलते शुक्रवार को दोपहर बाद आधे दिन के लिए केंद्रीय कार्यालयों को बंद करने के आदेश दिए थे।
उधर, हिमाचल हाईकोर्ट शुक्रवार को खुला रहा। हालांकि, अधिवक्ताओं ने खुद को कामकाज में भाग नहीं लिया। प्रदेश में शनिवार को सभी स्वास्थ्य संस्थान और बैंक खुले रहेंगे।
खुले रहेंगे बैंक और स्वास्थ्य संस्थान
हालांकि सरकारी कार्यालयों, निगम-बोर्डों सहित सभी शिक्षण संस्थानों में शनिवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। वीरवार शाम को सरकार ने सिर्फ सार्वजनिक अवकाश की अधिसूचना जारी की थी।
सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार सुबह नेगोशिएवल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत नई अधिसूचना जारी करते हुए बैंकों में शुक्रवार की छुट्टी की घोषणा की, जबकि शनिवार को इन संस्थानों में छुट्टी नहीं रहेगी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के चलते प्रदेश में सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।