{"_id":"63501218e5794473fd7a7b3e","slug":"national-games-himachal-s-sawan-barwal-won-silver-in-10-000-meters","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Games: हिमाचल के सावन बरवाल ने 10 हजार मीटर में जीता सिल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
National Games: हिमाचल के सावन बरवाल ने 10 हजार मीटर में जीता सिल्वर
Wed, 19 Oct 2022 08:36 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 19 Oct 2022 08:36 PM IST
सार
राष्ट्रीय खेलों में मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के एथलीट सावन बरवाल ने सिल्वर मेडल जीता है। 10,000 मीटर दौड़ को सावन बरवाल ने 29.50 मिनट में पूरा किया।
विज्ञापन
सावन बरवाल
- फोटो : संवाद
विस्तार
बंगलूरू में 61वीं राष्ट्रीय खेलों में मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के एथलीट सावन बरवाल ने सिल्वर मेडल जीता है। 10,000 मीटर दौड़ को सावन बरवाल ने 29.50 मिनट में पूरा किया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देश के 31 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सावन बरवाल ने भारतीय सेना की टीम का प्रतिनिधित्व कर बुधवार को यह मेडल जीता। इससे पहले गुजरात में अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सावन ने ब्रांज मेडल जीता था। जोगिंद्रनगर एथलेटिक सेंटर के कोच गोपाल ठाकुर ने बताया कि सावन लगातार प्रदेश का नाम चमका रहे हैं। सावन की इस उपलब्धि पर पिता कुलदीप कुमार, माता सुभद्रा ने भी खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
अपूर्व और नितिन राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित
ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल हमीरपुर के छात्रों ने राज्य स्तरीय कुश्ती और जूडो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य डॉ. सुमन लता ने बताया कि राज्य स्तरीय कुश्ती और जूडो प्रतियोगिता मंडी जिले के सुंदरनगर में हुई। जूडो प्रतियोगिता में आर्य ने स्वर्ण पदक, अपूर्व चौधरी ने कुश्ती प्रतियोगिता में 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक और नितिन भाटिया ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि दो विद्यार्थियों का चयन राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन