फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   National Games: Himachal's Kabaddi and Handball teams reached semi-finals

National Games: हिमाचल की कबड्डी और हैंडबाल टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं

Mon, 06 Nov 2023 09:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)/बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)/बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Nov 2023 09:19 PM IST
सार

सोमवार को लगातार तीसरे मैच में राजस्थान टीम पर जीत दर्ज कर हिमाचल टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। 

विज्ञापन
National Games: Himachal's Kabaddi and Handball teams reached semi-finals
सेमीफाइनल में पहुंची हिमाचल की महिला कबड्डी टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल की बेटियों का बेहतर प्रदर्शन जारी है। सोमवार को लगातार तीसरे मैच में राजस्थान टीम पर जीत दर्ज कर हिमाचल टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में हिमाचल और पंजाब में टक्कर होगी। सोमवार को राजस्थान के साथ हुए मैच में हिमाचल ने 36-22 अंतर से जीत दर्ज की। 14 अंकों से जीत दर्ज करने के साथ हिमाचल की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। 

विज्ञापन


जीत के साथ हिमाचल हैंडबाल टीम सेमीफाइनल में
 37वीं राष्ट्रीय गेम्स में महिला हैंडबाल टीम ने तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सोमवार को खेले गए मुकाबले में हिमाचल ने राजस्थान को 32-12 से मात दी। टीम की कोच स्नेहलता ने बताया कि टीम की ओर से मेनिका पाल, निधि शर्मा, मिताली, प्रियंका ठाकुर, शालिनी ठाकुर, गुलशन, भावना, संजना, दीपा, शैलजा शर्मा, कृतिका ने गोल किए। कप्तान दीक्षा ठाकुर ने बेहतरीन गोलकीपिंग कर अपनी टीम को एकतरफा जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। गोलकीपर चेतना ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed