फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   National Drama Festival in lal chand prarthi kala kendra kullu himachal pradesh

National Drama Festival: कुल्लू में 7 जून से शुरू होगा राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव

Sat, 04 Jun 2022 04:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 04 Jun 2022 04:30 PM IST
सार

पहले दिन बंगलूरू की काहे विदुशक नाट्य दल की टीम अपना संगीतमय नाटक सकल जानिहे नाथ श्रीनिवास बीसेट्टी के निर्देशन में प्रस्तुत करेगी। दूसरे दिन हिमाचल का दृष्टि ग्रुप कुल्लू के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी प्रताप सिंह पर आधारित नाटक ‘कंवर प्रताप सिंह’ मीनाक्षी में निर्देशन में प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन
National Drama Festival in lal chand prarthi kala kendra kullu himachal pradesh
लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

तीन राज्यों के नाट्य दल कुल्लू के ऐतिहासिक लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इनमें हिमाचल, कर्नाटक और पंजाब के नाट्य दल प्रस्तुतियां देंगे। तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव सात जून से शुरू होगा। इसे स्थानीय संस्था एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन भाषा एवं संस्कृति विभाग कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में करवाएगी। संस्था के अध्यक्ष एवं नाट्योत्सव के निर्देशक केहर सिंह ठाकुर ने बताया कि कलाकेंद्र में प्रतिदिन शाम साढ़े सात बजे नाटक का आरंभ होगा।

विज्ञापन


पहले दिन बंगलूरू की काहे विदुशक नाट्य दल की टीम अपना संगीतमय नाटक सकल जानिहे नाथ श्रीनिवास बीसेट्टी के निर्देशन में प्रस्तुत करेगी। दूसरे दिन हिमाचल का दृष्टि ग्रुप कुल्लू के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी प्रताप सिंह पर आधारित नाटक ‘कंवर प्रताप सिंह’ मीनाक्षी में निर्देशन में प्रस्तुत करेंगे। नाट्योत्सव का समापन पटियाला पंजाब का द लैबोरेटरी ग्रुप अपने नाटक ‘पार्क’ से करेगा। इसे मानव कौल ने लिखा और निर्देशित किया है।
विज्ञापन


संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि कोरोना के कारण बीते दो साल से यह कार्यक्रम नहीं हो पाया है। इस साल फिर आगाज किया है। उन्होंने बताया कि संस्था 24 जून से छह जुलाई तक एक और राज्य स्तरीय नाट्योत्सव को ‘हिमाचल नाट्य महोत्सव’ के नाम से आयोजित करेगी। इसमें हिमाचल भर के नाट्य दल 13 दिन तक कलाकेंद्र कुल्लू में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed