Himachal: प्रदेश के 26 आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर को मिला एनएबीएच का दर्जा,राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान शुरू
मंत्री यादविंद्र गोमा ने अनुसंधान संस्थान भारतीय चिकित्सा पद्धति जोगिंद्रनगर में आयुष विभाग और राज्य औषधीय पादप बोर्ड हिमाचल प्रदेश का स्वास्थ्य एवं स्फूर्ति के सशक्तीकरण में राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान का शुभारंभ किया।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के 25 आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर को एनएबीएच (राष्ट्रीय एक्रीडेशन बोर्ड ऑफ हॉस्पिटल) का दर्जा मिला है। रोगियों को आयुर्वेद पद्धति से आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने 26 आयुष केंद्रों के प्रभारियों को एनएबीएच के प्रमाणीकरण के प्रमाण पत्र बांटे। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश उत्कृष्ट आयुष स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदान करने वाला पहला राज्य बना है। प्रदेश के 127 आयुष केंद्रों को इस श्रेणी में शामिल किया गया है, शीघ्र ही अन्य केंद्रों को उत्कृष्टता की श्रेणी में शामिल किया जाएगा।
गोमा ने अनुसंधान संस्थान भारतीय चिकित्सा पद्धति जोगिंद्रनगर में राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने आयुष वृत चिकित्सालय जोगिंद्रनगर में ऑस्टियो आर्थराइटिस और अन्य मस्कुलोस्केलेटल विकार की रोकथाम व प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम और वायु मित्र योजना का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर्बल गार्डनों को सुदृढ़ किया जाएगा। ताकि वहां आयुर्वेदिक औषधियां तैयार की जाएं। इससे प्रदेश को आय भी होगी। इस अवसर पर उन्होंने पांच प्रकाशनों का अनावरण भी किया। इस मौके पर आयुष विभाग के सचिव संदीप कदम, निदेशक डॉ निपुण जिंदल व अन्य मौजूद रहे।
इन केंद्रों को मिला प्रमाण पत्र
प्रमाणीकरण के प्रमाण पत्र हासिल करने वाले केंद्रों में बड़सर, ढगवार, उथराग्रां, सियुणी, सोल बनेहड, कोटलू, धौन, मझेरना, सुलह, रैत, उत्तरला, धंधोल, मुल्हाखर, रजौल, मालणू, धनाग, मुंगल, चौकी, खलेत, पुराना कांगड़ा, संघोल, पूर्बा, जंद्राह, बह धौंटा, धलियारा, पलवाला शामिल हैं।
10 जिलों में बांटे जाएंगे दो लाख अश्वगंधा पौधे
मंत्री यादविंद्र गोमा ने बताया कि राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान में आगामी मौसम में गर्म जलवायु क्षेत्रों के 10 जिलों में अश्वगंधा के स्वास्थ्य उपयोगों की जागरूकता के लिए जिला आयुष अधिकारी के माध्यम से 2 लाख अश्वगंधा के पौधे वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर किसनों को अश्वगंधा के पौधे भी बांटे।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी जीवन ठाकुर, सचिव आयुष संदीप कदम, निदेशक आयुष डॉ. निपुण जिंदल, अतिरिक्त निदेशक आयुष अमित गुलेरिया, प्रधानाचार्य आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय पपरोला विजय चौधरी, एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीष चौधरी, ओएसडी आयुर्वेद विभाग सुमित पठानिया, प्रभारी आरआइआइएसएम जोगिंद्र नगर उज्जवल दीप शर्मा, आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय औषधि पादप बोर्ड के उत्तर क्षेत्रीय के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अरूण चंदन, उप निदेशक मंडी आयुष आनंदी शैली, डॉ. शैली बंसल नोडल अधिकारी स्टेट मेडिसिनल प्लांट बोर्ड, जिला आयुष अधिकारी अनिल कालिया सहित अन्य जिलों से आए चिकित्सक और अन्य अतिथि उपस्थित रहे।