फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   narinder chauhan takes oath as a new CIC of himachal

नरेंद्र चौहान ने ली मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ

Sat, 01 Jul 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 01 Jul 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
narinder chauhan takes oath as a new CIC of himachal

प्रदेश के रिटायर्ड अतिरिक्त मुख्य सचिव नरेंद्र चौहान ने शुक्रवार को प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल की अध्यक्षता में हुए समारोह में चौहान के अलावा रिटायर्ड आईएफएस सुशील चंद्र श्रीवास्तव ने भी सूचना आयुक्त पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव वीसी फारका ने किया। 

विज्ञापन


दोनों ही अधिकारी इस पद पर पदभार संभालने के बाद पांच वर्ष के कार्यकाल या 65 साल की उम्र पूरा करने तक बने रहेंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल द्वारा मुहर लगाने के बाद सरकार ने दोनों रिटायर्ड अधिकारियों के नाम की घोषणा की थी।
विज्ञापन


अब सोमवार को दोनों अधिकारी नए कार्यभार को संभाल सकते हैं। करीब साल भर पहले मुख्य सूचना आयुक्त रहे भीम सेन के रिटायर होेने के बाद मुख्य सूचना आयुक्त का पद खाली था। इसी महीने छह जून को सूचना आयुक्त केडी बातिश का भी कार्यकाल पूरा हो गया। इसके बाद से अब तक सूचना आयुक्त कार्यालय में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दोनों आयुक्तों की नियुक्ति और कार्यभार संभालने के बाद एक बार फिर से आम आदमी का सूचना का अधिकार संरक्षित हो सकेगा। शपथ ग्रहण समारोह में सीएम वीरभद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष बीबीएल बुटेल, आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, समेत शासन प्रशासन के कई आला अधिकारी मौजूद थे।

चौहान बोले, आम आदमी के हकों का संरक्षण प्राथमिकता
शपथ लेने के बाद नरेंद्र चौहान ने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि लोगों को उनकी मांगी सूचना मिल सके। कहा कि उनके अधिकारों का संरक्षण करना ही उनके कार्यकाल का केंद्र होगा। 

तीन आईएएस अफसरों को अतिरिक्त कार्यभार
अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) नरेंद्र चौहान के सीआईसी की शपथ ग्रहण के बाद सरकार ने लोक निर्माण विभाग का अतिरिक्त कार्यभार एसीएस तरुण कपूर को दिया है। वित्तीय आयुक्त (अपील) का अतिरिक्त कार्यभार एसीएस संजय गुप्ता को दिया गया है। चौहान के वीरवार को रिटायर होने के बाद उनके दो विभाग का जिम्मा दे दिया गया है, लेकिन सरकार ने अभी अगला मुख्य निर्वाचन अधिकारी तय नहीं किया है।

संभावना है कि शनिवार को सीईओ के आदेश भी जारी हो सकते हैं। इसके अलावा मंडलायुक्त आरएन बत्ता को सचिव लोकायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। आईएएस अधिकारी एम सुधा को इंटर कैडर प्रतिनियुक्ति की अनुमति दे दी गई है। एम सुधा के पास निदेशक खाद्य आपूर्ति का कार्यभार था।


उन्हें तीन वर्ष के लिए तमिलनाडु कैडर में प्रतिनियुक्ति दी गई है। सरकार ने पीडब्ल्यूडी के संयुक्त सचिव राकेश मेहता को आबकारी एवं कराधान विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। जल्द सरकार शासन में कुछ अधिकारियों के विभागों में फेरबदल कर सकती है। एसीएस चौहान के रिटायर होने के बाद सीईओ पद पर तैनाती के अलावा एम सुधा के अधीन चल रहे विभागों को भी दिया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed