फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Naresh Chauhan said Jairam Thakur worked to stop OPS Mahila Samman Nidhi

Himachal Congress: नरेश चौहान बोले- जयराम ठाकुर ने ओपीएस, महिला सम्मान निधि को रुकवाने का किया काम

Tue, 23 Apr 2024 08:03 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 23 Apr 2024 08:03 PM IST
सार

हिमाचल कांग्रेस के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने भाजपा पर कई तंज कसे। इसी कड़ी में उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से ओपीएस समेत कई सवालों के जवाब मांगे। नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष से सवाल किया कि वह जनता को स्पष्ट बताएं कि भाजपा ओल्ड पेंशन स्कीम के विरोध में है और पक्ष में है।

विज्ञापन
Naresh Chauhan said Jairam Thakur worked to stop OPS Mahila Samman Nidhi
हिमाचल कांग्रेस के उपाध्यक्ष नरेश चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल कांग्रेस के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के चुनावी सीजन में बदलते स्वर पर सवाल उठाते हुए चार सवाल पूछे हैं। चौहान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जनता के बीच जाकर अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उनको हर मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से सवाल किया कि वह जनता को स्पष्ट बताएं कि भाजपा ओल्ड पेंशन स्कीम के विरोध में है और पक्ष में है।

विज्ञापन


'ओपीएस पर कहा था नौकरी छोड़कर चुनाव लड़ लें, पेंशन मिल जाएगी'
नरेश चौहान ने कहा कि यह भी बताएं कि कांग्रेस सरकार के द्वारा ओपीएस देने के निर्णय से प्रदेश के कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ मिल रहा है कि नहीं। जब जयराम ठाकुर सत्ता में थे, तब ओपीएस की मांग कर रहे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करवाया था और मिलने का समय नहीं दिया था। उस समय सदन में कहा था कि ओपीएस चाहिए तो नौकरी छोड़कर चुनाव लड़ लें, पेंशन मिल जाएगी।
विज्ञापन


'अब जयराम ठाकुर कह रहे हैं ओपीएस बंद नहीं होगी'
अब जब कांग्रेस ने कर्मचारियों को ओपीएस देने का निर्णय लिया, तब चुनावों के समय जयराम झूठी बयानबाजी कर रहे हैं कि भाजपा सरकार बनने पर ओपीएस बंद नहीं होगी। जयराम यह भी बताएं कि यह निर्णय भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का है या फिर पूर्व मुख्यमंत्री अपने स्तर पर चुनावी जुमला मार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'महिला सम्मान निधि पर रोक लगवाने चुनाव आयोग गए'
नरेश चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री से दूसरा सवाल करते हुए कहा कि जयराम ठाकुर जनता को बताएं कि वह महिला विरोधी हैं। वह अपनी टीम के साथ महिला सम्मान निधि पर रोक लगवाने के लिए चुनाव आयोग क्यों गए थे। क्या वह इस बात के पक्ष में नहीं हैं कि प्रदेश की महिलाओं को महीने में 1500 रुपये और साल में 18,000 रुपये मिलें।


'राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के प्रस्ताव का नहीं किया समर्थन'
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री से तीसरा सवाल किया कि वह जनता को बताएं कि प्रदेश में आई भारी आपदा के समय जनता को राहत पहुंचाने में कितनी मदद की है। जब कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में आपदा प्रभावितों को मदद के लिए प्रदेश में आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का प्रस्ताव विधानसभा में प्रस्तुत किया, जब जयराम ठाकुर ने समर्थन किया था या नहीं। वह अपने विधायकों के साथ सदन में रहे लेकिन राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के प्रस्ताव का समर्थन क्यों नहीं किया। नरेश चौहान ने चौथा सवाल करते हुए जवाब मांगा कि वह बताएं उन्हें लोकतंत्र में भरोसा है कि नहीं। प्रदेश की चुनी हुई कांग्रेस सरकार को धनबल के सहारे चुराने और गिराने का प्रयास क्यों कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed