{"_id":"650d5af62e3f83997005cd39","slug":"narendra-attri-said-voter-consciousness-campaign-will-make-new-voters-aware-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: नरेंद्र अत्री बोले- वोटर चेतना अभियान से जागरूक होगा नव मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: नरेंद्र अत्री बोले- वोटर चेतना अभियान से जागरूक होगा नव मतदाता
Fri, 22 Sep 2023 02:44 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 22 Sep 2023 02:44 PM IST
सार
हमीरपुर की जिला स्तरीय वोटर पुनरीक्षण कार्यशाला हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने की। इसमें मुख्य रूप से प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री उपस्थित रहे।
विज्ञापन
भाजपा की जिला स्तरीय वोटर पुनरीक्षण कार्यशाला
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर की जिला स्तरीय वोटर पुनरीक्षण कार्यशाला हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने की। इसमें मुख्य रूप से प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री उपस्थित रहे। कार्यशाला में प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री ने कहा कि भाजपा के वोटर पुनिरीक्षण निरीक्षण अभियान से नव मतदाताओं में जागरूकता आएगी व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान के महत्व का पता चलेगा। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में कमेटियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
कमेटियों का वोटरों को सूची से जोड़ने व वोटर आईडी बनाने में मदद करना है। साथ ही बूथ स्तर पर वोटर लिस्ट को अपडेट करना व दुरुस्त करना होगा। फर्जी वोटरों को सूची से हटवाया जाएगा। इस दौरान महामंत्री राकेश ठाकुर, अजय रिंटू, उपाध्यक्ष अभी वीर सिंह लवली सहित सभी पांचों मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री के अलावा कमेटी सदस्य गजन राम शर्मा, होशियार सिंह, विकास कान्हा, मीडिया प्रभारी विकास शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन