हिमाचल की बेटी ने देशभर में मनवाया प्रतिभा का लोहा, पाया 19वां रैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के गलोड़ की होनहार छात्रा ने सीएसआईआर नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गलोड़ की रहने वाली नंदिता शर्मा ने वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद के नेट जूनियर रिसर्च फेलोशिप परीक्षा में देशभर में 19वां रैंक हासिल किया है।
नंदिता शर्मा का जन्म गलोड़ निवासी प्रदीप शर्मा के घर हुआ है। पिता प्रदीप शर्मा भारतीय सेना से सूबेदार मेजर के पद से वर्ष 2011 में सेवानिवृत्त हुए हैं। नंदिता शर्मा की माता जोगिंद्रा शर्मा गृहणी हैं, जबकि बड़ी बहन अंकिता शर्मा डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी से पीएचडी कर रही हैं।
आर्मी स्कूल में हुई है नंदिता की पढ़ाई
नंदिता शर्मा ने बताया कि उनकी बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई आर्मी स्कूल मेरठ में हुई है। जबकि चौधरी सरवण कुमार कृषि विवि के अंतर्गत कॉलेज ऑफ बेसिक साइंस पालमपुर से बीएससी की है। इसके बाद गुरुनानक देवी विवि अमृतसर से ह्यूमन जनेटिक्स में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है।
बेटी की उपलब्धि पर माता-पिता समेत पूरा गांव खुशी से फूले नहीं समा रहा। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। नंदिता शर्मा ने कहा कि इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद उन्हें पीएचडी के लिए जेआरएफ के तहत स्कॉलरशिप मिलना है। उन्होंने अपने कामयाबी के लिए माता-पिता व बड़ी बहन को श्रेय दिया है।