फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   naman second rank in cycle racing event in chandigarh

इन्हें है जुनून, दोस्तों की मदद से खरीदी साइकिल और पाया मुकाम

Wed, 16 May 2018 01:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चौंतड़ा (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, चौंतड़ा (मंडी) Updated Wed, 16 May 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
naman second rank in cycle racing event in chandigarh

हौसला बुलंद हो तो मंजिल मिल ही जाती है। इस कहावत को सच कर दिखाया है हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की बीड़ तिब्बती कॉलोनी के एक युवा ने। 17 साल के नमन विज ने दोस्तों की मदद और परिवार के सहयोग से 95 हजार रुपये की साइकिल खरीदी।

विज्ञापन


नमन ने चंडीगढ़ में आयोजित सिलिस्टा थर्ड एडिशन साइकिलिंग रेस इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रतियोगिता में वह दूसरे स्थान पर रहे। नमन साइकिलिंग में एक उभरता हुआ चेहरा बनते जा रहे हैं। वह अभी तक प्रदेश और देश में आयोजित लगभग 15 विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। 

विज्ञापन

एमटीबी साइकिलिंग प्रतियोगिता में 12वां स्थान

naman second rank in cycle racing event in chandigarh

गत दिनों चंडीगढ़  में  संपन्न हुई सिलिस्टा एडिशन थ्री चंडीगढ़ में वह द्वितीय स्थान पर रहे हैं। महज 10 सेकेंड से के अंतर से वह विजेता बनने से चूक गए। इससे पूर्वं नमन
सितंबर 2017  में महाराष्ट्र के पुणे में संपन्न हुई राष्ट्रीय एमटीबी साइकिलिंग प्रतियोगिता 12वें स्थान पर रहे थे। इस प्रतियोगिता में 500 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया था।

नमन के पिता अश्वनी विज तिब्बती कॉलोनी में दुकानदार हैं। जबकि, माता पूनम विज गृहिणी हैं। अश्वनी ने बताया कि एक-एक पैसा जोड़कर और दोस्तों की मदद से बीते साल फ्रांस की नामी कंपनी की साइकिल दिल्ली से खरीदी थी। सुबह-शाम वह पांच-पांच घंटे साइकिल पर अभ्यास करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed