फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   nagar nigam shimla

सफाई व्यवस्था में शिमला शहर ओडीएफ डबल प्लस

Mon, 24 Feb 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam shimla
शिमला। देश के चार हजार से अधिक शहरों के स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार शिमला शहर रैंकिंग में बड़ी छलांग लगा सकता है। इसके नतीजे आने से पहले ही केंद्र ने शिमला शहर को ओडीएफ डबल प्लस घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

इस अधिसूचना के साथ ही शिमला शहर प्रदेश में ओडीएफ डबल प्लस घोषित होने वाला पहला शहर बन गया है। इससे पहले ओडीएफ यानी खुला शौचमुक्त होने वाला भी शिमला प्रदेश का पहला शहर था। ओडीएफ डबल प्लस का मतलब है कि शिमला शहर के सार्वजनिक शौचालय बेहतर हालत में हैं। इनमें सफाई, पानी, साबुन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। ओडीएफ डबल प्लस घोषित होने से इसके अंक स्वच्छता सर्वेक्षण में जुड़ेंगे, जिससे रैंकिंग में काफी सुधार आ जाएगा। बीते साल शिमला शहर ओडीएफ डबल प्लस श्रेणी में नहीं था। पिछले महीने ही केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम ने शिमला का दौरा किया था।
विज्ञापन

इस दौरान शहर के माल रोड, संजौली, खलीनी, मल्याणा आदि इलाकों के सार्वजनिक शौचालय भी चेक किए गए थे। टीम ने लालपानी ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया था। इसी निरीक्षण के आधार पर शिमला शहर को अब ओडीएफ डबल प्लस घोषित कर दिया गया है। सोमवार को आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय ने इसकी घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामयाब रहा आयुक्त का फार्मूला
शहर को ओडीएफ डबल प्लस घोषित करने के लिए नगर निगम ने कुछ महीने पहले ही आवेदन किया था। शहर के सभी 120 सार्वजनिक शौचालय साफ रहे, इसके लिए नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने अफसरों तक को फील्ड में उतार दिया था। शौचालयों में पानी की सप्लाई के लिए अलग टैंकर की व्यवस्था की गई है। आयुक्त के अलावा संयुक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज, निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा चोपड़ा, सेनेटरी इंस्पेक्टर, सफाई कर्मचारियों ने शौचालयों को साफ रखने का जिम्मा उठाया जिसके बाद यह नतीजा सामने आ पाया।

रैंकिंग में सुधार की उम्मीद
बीते साल शिमला शहर स्वच्छता सर्वेक्षण में 127वें स्थान पर था। अब रैंकिंग में सुधार की उम्मीद बढ़ गई है। देशभर में करीब सौ शहर ही ऐसे हैं जिन्हें अभी तक ओडीएफ डबल प्लस घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed