फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   My Hospital app of ministry of health and family welfare

इस ऐप से स्वास्थ्य मंत्रालय तक अपना फीडबैक पहुंचा रहे मरीज

Sun, 04 Mar 2018 01:36 PM IST
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, चंबा
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, चंबा Updated Sun, 04 Mar 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
My Hospital app of ministry of health and family welfare

हिमाचल प्रदेश के 1076 सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य मंत्रालय ने मरीजों से फीडबैक लेने के लिए मेरा अस्पताल नाम से मोबाइल ऐप शुरू किया है। इस ऐप के जरिये अस्पताल में इलाज को आने वाले मरीज अपने सुझाव और फीडबैक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय तक पहुंचा सकते हैं।

विज्ञापन


अभी तक मोबाइल ऐप के जरिये प्रदेश में 14,92,006 लोगों ने फीडबैक दिया है। इसमें 11,43,019 लोगों ने अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर अपनी संतुष्टि जताई, जबकि 3,48,987 लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर अपनी असंतुष्टि जताई है।
विज्ञापन


इस ऐप को दिल्ली से संचालित किया जा रहा है। लिहाजा, मरीजों का फीडबैक सीधे स्वास्थ्य मंत्रालय के पास पहुंच रहा है। ऐसे में ऐप के जरिये मिल रहे फीडबैक के आधार पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय कार्रवाई कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरा अस्पताल ऐप इस्तेमाल करने के लिए मरीजों को अपने मोबाइल पर यह ऐप डाउनलोड करना होता है। जब मरीज अस्पताल में चेकअप के लिए जाएगा तो पंजीकरण करवाते समय काउंटर पर अपना मोबाइल नंबर भी देगा।

इस मोबाइल नंबर को मेरा अस्पताल ऐप में पंजीकरण करना होगा। अस्पताल में जांच के अगले दिन मरीज को मोबाइल ऐप पर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अपना फीडबैक देने को एक मैसेज आएगा।

जिसके जवाब में फीडबैक दिया जा सकेगा। मरीज इसमें अस्पताल की व्यवस्था से संतुष्ट या असंतुष्ट होने का जवाब दे सकते हैं। असंतुष्टि जाहिर करते समय उसे उसके कारण भी बताने होंगे। 


ऐप के फीडबैक पर मंत्रालय की नजर
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में मेरा अस्पताल मोबाइल ऐप शुरू किया गया है। इसमें मरीज जांच के दौरान अपना फीडबैक दे सकते हैं। इसके ऊपर स्वास्थ्य मंत्रालय स्वयं कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed